Open top menu
Showing posts with label sports news in hindi. Show all posts
Showing posts with label sports news in hindi. Show all posts
Sunday, December 28, 2014
कोहली ने की गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी



मेलबर्न। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में तीन शतक लगाने वाले सुनील गावस्कर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। कोहली ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शतकीय पारी (169) खेलकर यह उपलब्धि हासिल की।
वैसे कोहली के पास अभी इस टेस्ट सीरीज में तीन बार और बल्लेबाजी करने का मौका बचा हुआ है। गावस्कर ने 1977 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर यह कारनामा कर दिखाया था। उन्होंने ब्रिसबेन में 113, पर्थ में 127 और मेलबर्न में 118 रनों की पारियां खेली थी। कोहली ने एडिलेड में पहले टेस्ट की दोनों पारियों (115 व 141) में शतक लगाए थे। वैसे गावस्कर दो बार विदेशी दौरों पर सीरीज में 4-4 शतक लगा चुके हैं।

कोहली ने इस पारी में 169 रन बनाए। यह वीरेंद्र सहवाग द्वारा दिसंबर 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एमसीजी पर बनाए 195 रनों के बाद किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा किया गया सबसे बड़ा स्कोर है।
कोहली ने इस पारी में ‍अजिंक्य रहाणे (147) के साथ चौथे विकेट के लिए 262 रनों की भागीदारी की। 1925 के बाद यह पहला मौका है ‍जब किसी विदेशी जोड़ी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 250 से ज्यादा रनों की भागीदारी की। 1925 में इंग्लैंड के जैक हॉब्स और विल्फ्रेड रोड्‍स ने पहले विकेट के लिए 283 रनों की भागीदारी की थी।
कोहली का यह इस सीरीज में तीसरा तथा ऑस्ट्रेलिया में कुल चौथा शतक है। उनका यह टेस्ट करियर का नौवां शतक है।
Source: http://goo.gl/YUTstU


  
Read more
Saturday, December 27, 2014
 एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भारत और इंग्लैंड के नाम






टीम इंडिया के लिए क्रिकेट जगत में 28 का नंबर बेहद लकी बन गया है। भारत ने 28 साल बाद 2011 में वनडे का वर्ल्ड कप जीता था।

और अब 28 साल बाद लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने टेस्ट में जीत हासिल करने में कामयाबी पाई है। साथ ही विदेशी धरती पर लगातार हार का सामना करने वाली टीम इंडिया ने 1124 दिन के बाद विदेश में पहली जीत का स्वाद चखा है।

भारत की जीत में एक और दुर्लभ संयोग हुआ है और वह है कि भारत ने 1983 में वर्ल्ड कप जीतने के 3 साल बाद लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था, और 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के 3 साल बाद फिर से लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीतने का कारनमा कर दिखाया है।

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर हुए मुकाबले में इंग्लैंड की दूसरी पारी में 7 विकेट लेने के बावजूद वह मैच के सबसे फिसड्डी बल्‍लेबाज साबित हुए।

इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के 22 खिलाड़ियों में सिर्फ 3 खिलाड़ी ही ऐसे थे जो बल्‍लेबाजी के दौरान एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके थे। और वे 3 खिलाड़ी थे इशांत, रवींद्र जडेजा और लियाम प्लंकेट।

लेकिन इंग्लैंड की पहली पारी में जुझारू बल्‍लेबाजी करते हुए प्लंकेट ने नाबाद 55 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद भारत की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने करियर की सर्वश्रेष्‍ठ पारी खेलते हुए 68 रन बनाए थे।

पहली पारी में इशांत 12 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। इसके बाद वह दूसरी पारी में भी खाता खोले बगैर ही अविजित लौटे।
Source: http://goo.gl/Za4Qx9


Read more
Friday, December 26, 2014
स्पोर्ट्स @2014: देखिए साल के 25 रोचक लम्हे जो कैमरे में हुए कैद





























वर्ल्ड फीगर स्केटिंग चैम्पियनशिप में परफॉर्म करती जर्मनी की नेली जिग्नाशिना और एलेक्जेंडर गजसी की जोड़ी। एक मर्तबा नेली गिरते-गिरते बचीं, उन्हें संभालने के चक्कर में एलेक्जेंडर गजसी कुछ यूं नजर आए।
   वर्ष 2014 खेल के लिहाज से काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। 1 जनवरी को न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबा कोरी एंडरसन ने केवल 36 गेंदों में सैकड़ा जड़कर जहां विस्फोटक आगाज किया, वहीं ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की मौत से क्रिकेट वर्ल्ड सहमा नजर आया। फीफ वर्ल्ड कप, एशियाड और कॉमनवेल्थ सहित कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स सफलता पूर्ण आयोजित किए गए तो सरिता देवी और लुईस सुआरेज का विवाद भी चर्चा का केंद्र बना रहा।

सबसे बड़ी बात यह है विवाद हों या रोचक लम्हे, इनकी याद कैमरे द्वारा कैद तस्वीरें दिलाएंगी। कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है जो खिलाड़ी करता नहीं, लेकिन अपने आप होता है। यह वह समय होता है, जिसे कैमरा रोचक बना देता है।
Source: http://goo.gl/wlnSGj
Read more
Blogger Wordpress Gadgets