Open top menu
Showing posts with label mumbai latest news in hindi. Show all posts
Showing posts with label mumbai latest news in hindi. Show all posts
Thursday, March 12, 2015
मुंबई: सेक्स वीडियो दिखाकर अभिनेत्री से रेप

कभी एयरहोस्टेस के तौर पर काम करने वाली अभिनेत्री ने रेप की घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। अभिनेत्री ने इस साल की शुरुआत में ही मुंबई पुलिस के एक थाने में जाकर रेप की शिकायत दर्ज कराई थी।

30 वर्षीय अभिनेत्री अपने पति के साथ पंजाब में रहती थी। तीन साल पहले उनका तलाक हो गया, जिसके बाद उसने पंजाबी फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया। फिल्मों की शूटिंग के लिए वह अक्सर मुंबई जाती थी।
2013 में भी वह जब एक बार फिल्म की शूटिंग के लिए वहां गई तो उसकी मुलाकात कोलकाता के एक बिजनेसमैन के बेटे अमित सिनॉय से हुई। धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहराता गया।
Source: http://goo.gl/wCcbSf




Read more
Friday, January 16, 2015
आईएस ने दी 26 जनवरी को मुंबई एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी


इराक, सीरिया सहित पूरी दुनिया में दहशत फैलाने वाले आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने एक महीने में दो बार मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है।

इस आतंकवादी संगठन की मुंबई एयरपोर्ट के टॉयलेट में एक नोट मिला है जिसमें हमले की धमकी दी गई है। इससे खलबली मच गई है। नोट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं और इस मामले की कई स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है।

एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक यह नोट एयरपोर्ट के टर्मिनल ए-1 के दो टॉयलेट में चिपकाया गया था। एयरपोर्ट में टॉयलेट की सफाई करने गए एक सफाईकर्मी ने इसे देखते ही इसकी जानकारी की दी। नोट में लिखा गया है कि ‘26-1-2015 इज बम ओके’।

मुंबई पुलिस को आशंका है कि आईएस का नेटवर्क न सिर्फ मुंबई में फैल चुका है बल्कि इससे जुड़े लोग सक्रिय भी हो गए हैं। इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट के अंदर जनवरी के पहले सप्ताह में भी आईएस का धमकी भरा पोस्टर मिला था।

इसलिए पुलिस के आला अधिकारी और खुफिया एजेंसियां संयुक्त रूप से सुरक्षा को लेकर काम पर लग गई है। इस बार गणतंत्र दिवस पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि होंगे। इसलिए उनकी सुरक्षा को लेकर खासे एहतियात बरते जा रहे हैं।
Source: http://goo.gl/5lnio8
Read more
Sunday, December 28, 2014
बड़े शहरों में शादी से पूर्व सेक्स आम : हाई कोर्ट



मुंबई। शादी का वादा कर रेप करने के एक मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि शादी का वादा कर सेक्स संबंध बनाने का हर मामला रेप नहीं होता। इसके साथ ही अपनी टिप्पणी में कोर्ट ने कहा कि भारत में खासकर बड़े शहरों में अब शादी से पूर्व सेक्स कोई चौंकाने वाली बात नहीं है।

नासिक के राहुल पाटिल की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह टिप्पणी की। राहुल पाटिल पर उसकी पूर्व गर्लफ्रेंड सीमा देखमुख ने शादी का झूठा वादा कर रेप करने का आरोप लगाया था। सीमा ने दावा किया कि शादी का वादा कर राहुल ने उसके साथ सेक्स संबंध बनाए और वह प्रेग्नेंट हो गई। इसके बावजूद भी राहुल ने उसे धोखा देते हुए किसी अन्य लड़की से शादी कर ली। हालांकि, राहुल ने मामले में अपनी सफाई में कहा कि सेक्स संबंध आपसी रजामंदी से बने थे और जाति अलग होने के कारण उनकी शादी नहीं हो सकी। राहुल व सीमा दोनों ही पेशे से वकील हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, दोनों 1999 से एक दूसरे के साथ थे और उनके बीच 2006 में यौन संबंध स्थापित हुए थे। सीमा ने दावा किया कि राहुल ने पहले उससे शादी का वादा किया, लेकिन 2009 में उसने शादी से इनकार कर दिया। सीमा के मुताबिक उसने इसके बाद आत्महत्या का प्रयास भी किया था। हालांकि, इसके बाद भी दोनों के बीच शारीरिक संबंध कायम होते रहे।

मामले पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट की जस्टिस मृदुला भाटकर ने कहा, 'आजकल प्रेम सबंधों में या शादी से पहले शारीरिक संबंध उतनी बड़ी बात नहीं है जितनी ये पहले हुआ करती थी। खासकर मुंबई और पुणे जैसे मैट्रो शहरों में तो यह और भी आम है।'

जस्टिस भाटकर ने आगे कहा, 'हालांकि पश्चिमी देशों की तरह खुलापन हमारे समाज में अब भी नहीं आया है। हमारे यहां अब भी शादी से पहले युवाओं के सेक्स संबंधों को ठीक नजर से नहीं देखा जाता, लेकिन कोर्ट समाज और युवाओं के संबंधों में आ रहे बदलाव से अनजान नहीं रह सकती।'
Source:http://goo.gl/Cy6COm
Read more
Blogger Wordpress Gadgets