Open top menu
Showing posts with label jammu kashmir news in hindi. Show all posts
Showing posts with label jammu kashmir news in hindi. Show all posts
Wednesday, December 31, 2014
  बीजेपी के साथ जा सकती है पीडीपी, महबूबा बोलीं- वाजपेयी के कामों को आगे बढ़ाने की जरूरत






जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन का मामला उलझता ही जा रहा है। दोनों बड़ी पार्टियों के बीच अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस बीच पीडीपी ने संकेत दिए हैं कि वह बीजेपी को समर्थन दे सकती है। पीडीपी ने 55 विधायकों के समर्थन का दावा तो किया, लेकिन यह 55 विधायकों भाजपा के अलावा और किन दलों के विधायक शामिल होंगे, इसका कोई समर्थन पत्र नहीं सौंपा। गौरतलब है कि इसके पहले पीडीपी ने महागठबंधन का शिगूफा भी छोड़ा था, जिसमें कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को मिलाकर भी 55 विधायक होते हैं। साथ ही, बीजेपी-पीडीपी और सज्जाद लोन के दो विधायकों को मिलाकर भी 55 विधायक होते हैं।

वाजपेयी के कामों को आगे बढ़ाने की जरूरत
राज्यपाल से मुलाकात के बाद पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि राज्य में मिला खंडित जनादेश हम सभी के लिए एक अवसर है। महबूबा ने कहा कि राज्य में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शुरू किए गए कामों को आगे बढ़ाने की जरूरत है, जिन्हें यूपीए सरकार ने कुछ समय बाद ही रोक दिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी इसे एक बड़ी जिम्मेदारी बताया। महूबबा के इन बयानों से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि पीडीपी बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है। हालांकि, महबूबा ने इस पर कोई साफ बात नहीं कही है।

बीजेपी के सपोर्ट पर बंटी है पीडीपी
राज्य में सरकार गठन को लेकर पीडीपी लगातार अपने विधायकों से बातचीत कर रही है। पीडीपी के वरिष्ठ नेता मुजफ्फर बेग जहां बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का खुलकर समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ विधायक बीजेपी के साथ जाने के पीडीपी के फैसले को पॉलिटिकल सुसाइड बता रहे हैं। इस बीच सरकार बनाने को लेकर सूत्रों का कहना है कि पीडीपी सरकार बनाने का दावा फिलहाल पेश नहीं करेगी।

फिलहाल यह है स्थिति
राज्य में आए चुनाव नतीजों के बाद पीडीपी के पास 28, भाजपा के पास 25, कांग्रेस के पास 15, नेकां के पास 12 और निर्दलियों के पास 7 सीटें हैं।
ऐसे में, सरकार बनाने की स्थिति-
-  पीडीपी + भाजपा+ सज्जाद लोन ( 28+25+2 = 55)
- पीडीपी + एनसी + कांग्रेस (28+15+12 =55 )
- महबूबा मुफ्ती के राज्यपाल से मिलने के बाद कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज भी राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे। हालांकि, इस मुलाकात में क्या बातचीत हुई, फिलहाल यह सामने नहीं आया है।
- बीजेपी 1 जनवरी, 2015 को दोपहर 2 बजे राज्यपाल से सरकार गठन के मामले में अपने प्लान के साथ मुलाकात करेगी।

ग्रैंड अलायंस पर बीजेपी ने जताई थी नाराजगी
सरकार के गठन को लेकर  कांग्रेस, पीडीपी और नेकां के बीच महागठबंधन की खबरों ने बीजेपी की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि, अभी तक इस महागठबंधन को लेकर किसी भी पार्टी ने अपना रुख साफ नहीं किया है। बीजेपी की पेशानी पर इस हलचल से बल पड़ गए हैं। राज्य बीजेपी अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा है कि पीडीपी का महागठबंधन फॉर्मूला राज्य की जनता के साथ धोखा होगा। अगर ऐसा हुआ तो यह भाजपा को मिले जनाधार और जम्मू क्षेत्र के लोगों की भावना का अपमान होगा।
Source: http://goo.gl/9zpSHf
Read more
Tuesday, December 30, 2014
  J-K में बनेगी पीडीपी-BJP की सरकार, मुफ्ती मोहम्मद सईद होंगे सीएम!







जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन को लेकर बहुमत जुटाने की रस्साकस्सी जारी है. सुलझते सियासी समीकरण और गठबंधन के उलझते पेंच के बीच अब महागठबंधन की बात भी चल पड़ी है . लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रदेश में पीडीपी-बीजेपी गठबंधन की स्थि‍र सरकार बनती नजर आ रही है. खबर है कि दोनों दलों के बीच मान-मनव्वल की प्रक्रिया एक और कदम आगे बढ़ चुकी है. लेकिन खास बात यह भी कि गठबंधन की स्थि‍ति में बीजेपी भी मुफ्ती मोहम्मद सईद को ही मुख्यमंत्री देखना चाहती है.
सियासत की इस डगर पर सत्ता के मद में कौन झूमेगा इसको लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी है, लेकिन सोमवार को जिस तरह पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर ने महागठबंधन के संकेत दिए, बीजेपी खेमे में घमासन मची है और यह ताजा खबरों से पुष्ट होती दिख रही है. खबर यह भी है कि सरकार गठन की स्थि‍ति में बीजेपी डिप्टी सीएम का पद अपने पास रखेगी और इसके लिए निर्मल सिंह का नाम लगभग तय हो चुका है.
गौरतलब है‍ कि इससे पहले सोमवार को खबर आई कि पीडीपी ने बीजेपी के तीन साल CM रोटेशन फॉर्मूले को खारिज कर दिया है. जबकि नईम अख्तर ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के साथ महागठबंधन को भी एक विकल्प बताने संबंधी इशारा दिया. हालांकि, यह भी कहा गया कि यह बीजेपी पर दबाव बनाने की रणनीति हो सकती है. पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी इसी आशय का एक ट्वीट किया था.
Source: http://goo.gl/r14WtI
Read more
Blogger Wordpress Gadgets