Open top menu
Showing posts with label delhi news headlines in hindi. Show all posts
Showing posts with label delhi news headlines in hindi. Show all posts
Tuesday, February 10, 2015
सीएम बनने के बाद इन बातों से केजरीवाल को रहना होगा सावधान





आज पूरी दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल की जीत की खुशी मनाई जा रही है। इसकी घटना की भविष्यवाणी दिल्ली चुनाव से पहले ही हमने कर दी थी।

अब आगे की बात करें तो केजरीवाल की जीत की खुशी के बीच ज्योतिषीय गणना यह कहती है कि बड़ी सफलता मिलने के साथ ही इनके शत्रुओं और विरोधियों की संख्या भी बढ़ी है।

ताजा उदाहरण नई दिल्ली से निर्दलीय उम्मीदार ओम स्वामी का ले सकते हैं जिसने अरविंद केजरीवाल को मारने की धमकी दी है। इस धमकी को नजर अंदाज कर भी दें तो अरविन्द केजरीवाल की कुंडली में कुछ योग ऐसे बन रहे हैं जो कहते हैं संभल कर रहें केजरीवाल।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार केजरीवाल गुरु की महादशा में बुध की अन्तर्दशा में चल रहे हैं। लेकिन मार्च के पहले सप्ताह से यह गुरु में केतु की अन्तर्दशा के प्रभाव में आ जाएंगे।

सिंह लग्न की इनकी कुण्डली में गुरु लग्न में बैठा है। गुरु इनका पंचमेश और अष्टमेष होने के साथ आठवें भाव के स्वामी हैं। गोचर में गुरु इनकी कुण्डली में बारहवें स्थान में चल रहे हैं और अन्तर्दशा के स्वामी केतु दूसरे भाव में चल रहे हैं।

दूसरा भाव मारक भाव भी कहा जाता है। जन्म के राहु/केतु पर गोचर के राहु/केतु भ्रमण कर रहे हैं। गुरु तथा केतु दोनो द्वि-द्वार्दश योग बना रहे हैं। जिसे शुभ नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में केजरीवाल के ऊपर खतरा बना रहेगा। ज्योतिषीय सलाह यह है कि केजरीवाल को इन दिनों अपनी सेहत और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
एंड्रॉएड ऐप पर अमर उजाला पढ़ने के लिए क्लिक करें. अपने फ़ेसबुक पर अमर उजाला की ख़बरें पढ़ना हो तो यहाँ क्लिक करें|
Source: http://goo.gl/4t9oTg




Read more
Saturday, January 17, 2015
दिल्ली चुनाव: आक्रामक हुई कांग्रेस, किरण बेदी और केजरीवाल पर बोला सीधा हमला


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली चुनाव प्रभारी अजय माकन ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल पर तीखे प्रहार किए. माकन ने 'U टर्न केजरीवाल' कहकर आप पर निशाना साधा. उन्होंने किरण बेदी से पूछा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अन्ना आंदोलन में हिस्सा लेने वाली किरण बेदी के एजेंडे में आज करप्शन सातवें नंबर पर क्यों है? माकन ने कहा कि कांग्रेस सोमवार को बुकलेट जारी करेगी, जिसका टाइटल होगा '49 दिन की उल्टी चाल, दिल्ली हुई बेहाल, यू टर्न केजरीवाल.'
'मोदी की फ्लॉप रैली से डरी बीजेपी'

माकन ने कहा कि जनता बीजेपी को वोट क्यों दे, जबकि इस पार्टी खुद मान लिया है कि उसके पास प्रभावी लोकल लीडर नहीं हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं, बीजेपी डरी हुई है, क्योंकि दिल्ली में मोदी की रैली फ्लॉप साबित हुई. कैंटोनमेंट बोर्ड के नतीजों ने बीजेपी आईना दिखा दिया है. यही कारण है कि पार्टी में बाहर से लीडर लाए जा रहे हैं.

केजरीवाल पर बरसे माकन

अजय माकन ने कहा कि जनलोकपाल के मुद्दे पर हम सपोर्ट के लिए तैयार थे, लेकिन केजरीवाल भाग गए. ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि वह जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पा रहे थे. क्या अब दिल्ली के लोग उन पर भरोसा कर पाएंगे? उन्होंने केजरीवाल का एफिडेविट दिखते हुए कहा, 'यह 7 जून 2013 का है, जिस पर केजरीवाल के साइन हैं. पिछले चुनाव में इसे बांटा गया था. मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि इसमें जो बातें कही गईं क्या केजरीवाल उन पर आज भी टिके हैं.'

माकन ने गिनाए यू टर्न

अजय माकन ने कहा कि केजरीवाल ने वादा किया था कि वह रेड लाइट वाली कार नहीं लेंगे, सुरक्षा भी नहीं लेंगे, सीएम को मिलने वाला बड़ा घर भी नहीं लेंगे, लेकिन बाद में उन्होंने अपने पीएस से बड़े घर के लिए लेटर लिखवाया. केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाई थी कि कांग्रेस और बीजेपी का सपोर्ट नहीं लेंगे, लेकिन उन्होंने कांग्रेस का समर्थन नहीं लिया|
Source: http://goo.gl/cwdcVh

Read more
Monday, January 5, 2015
बार-बार सेक्स की चाहत ने ली इंजीनियर की जान






राजधानी दिल्ली में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पत्नी एक ट्रेडिंग कंपनी में काम करती है. पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना उत्तर-पश्चिम दिल्ली के द्वारका सेक्टर-18 इलाके में स्थित प्लेटिनम हाइट अपार्टमेंट की है.

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को अमित बच्चन जब एक कार्यक्रम से घर लौटा तो दोनों के बीच विवाद हुआ था. इसी विवाद के बीच अमित ने शिवानी के सिर पर एक तेजधार वस्तु से वार किया था, हमले में शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई थी. अमित गुड़गांव में एक निजी कंपनी में काम करता था. अमित की मां ने रविवार सुबह 4.30 बजे जब अपने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया तो मदद के लिए आवाज लगाई.

बुजुर्ग महिला को कमरे से बाहर निकालने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने अमित बच्चन को दूसरे कमरे में पंखे से लटकता पाया. वहीं अमित की पत्नी शिवानी (28) बिस्तर पर पड़ी हुई थी और उसके चारों तरफ खून बिखरा था. घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

पुलिस ने कहा कि दोनों की शादी नवंबर में हुई थी, लेकिन अक्सर उनमें झगड़े होते रहते थे. पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. शिवानी के पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने अपने पति द्वारा हमला करने के बाद पुलिस को कई बार शिकायत की थी. लेकिन पुलिस ने कहा है कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने त्वरित कार्रवाई की.

शिवानी ने पुलिस को बताया कि उसके पति अमित ने उसके सिर पर बेलन से मारा और फिर चाकू से उसकी पीठ पर वार किया. शिवानी ने किसी तरह भागकर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. शिवानी का कहना है कि उसने बेहोश होने से पहले कमरे की खिड़की से प्लास्टिक की एक बाल्टी बाहर फेंकी तांकि गार्ड को पता चल जाए और पुलिस को भी फोन किया.

शिवानी के पिता ने पुलिस को बताया कि अमित हर रोज ऑफिस से घर आने पर शिवानी के साथ रेप करता था और बार-बार सेक्स की डिमांड रखता था. उन्होंने बताया कि शिवानी ने इस बारे में अमित की मां से भी शिकायत की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ|
Source: http://goo.gl/RpLXbC

Read more
Blogger Wordpress Gadgets