Open top menu
Showing posts with label breaking cricket news in hindi. Show all posts
Showing posts with label breaking cricket news in hindi. Show all posts
Saturday, March 14, 2015
धोनी ने खोला 'राज', ट्राई सीरीज के बाद कैसे की टीम इंडिया ने वापसी






सुरेश रैना और एम एस धोनी

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के पूल बी में टीम इंडिया ने अपने आखिरी लीग मैच में जिंबाब्वे को 6 विकेट से हराया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने जीत का छक्का जड़ा. 6 मैचों में 6 जीत के साथ टीम इंडिया प्वॉइंट टेबल पर 12 प्वॉइंट के साथ टॉप पर है. कैप्टन कूल एम एस धोनी और सुरेश रैना टीम इंडिया की इस जीत के हीरो रहे. इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 196 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिलाई. धोनी ने मैच के बाद बताया कि ट्राई सीरीज के बाद आखिर ऐसा क्या हुआ कि टीम इंडिया में इतना बदलाव आया. 'मैच की रिकॉर्ड बुक...'

'खुशी है कि मेहनत रंग लाई'

सुरेश रैना को मैन ऑफ द मैच चुना गया. अवॉर्ड लेने आए रैना ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं हमारी मेहनत रंग लाई. मैंने सोचा था कि विकेट बहुत अच्छा है और अगर मुझे अच्छी गेंद मिली तो मैं अपने शॉट्स खेल सकता हूं. जब एमएस (धोनी) मैदान पर आए तो मुझे मदद मिली. जब टीम को मेरी सबसे ज्यादा जरूरत होती है तो मैं पॉजिटिव होकर स्मार्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं, खासकर पावरप्ले में. मुझे खुशी है कि अंत में हम ऐसा करने में सफल रहे. मैं और एमएस कई मैच साथ खेल चुके हैं और कई मैच साथ में खत्म कर चुके हैं. एमएस ने मुझसे कहा था कि तुम हर गेंद को तेजी से नहीं मार सकते, लेकिन उनके फील्ड पर रहने से मुझे मजबूती मिली.' रैना से जब पूछा गया कि क्या ये उनका सबसे स्पेशल सैंकड़ा है तो उन्होंने जवाब दिया, 'यह अवॉर्ड मेरे लिए बहुत अहम है. अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद वर्ल्ड कप में ये मेरा पहला मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड है.'

'कोहली के आउट होते ही दबाव में आ गए थे हम'

जब विनिंग कैप्टन धोनी को बुलाया गया तो पूरा ग्राउंड धोनी-धोनी से गूंज रहा था. धोनी ने कहा, 'जब विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए तब भी हम दबाव महसूस कर रहे थे. जिंबाब्वे अच्छी टीम है लेकिन लोगों को उम्मीद थी कि हम ही जीतेंगे. विकेट बहुत अच्छा नहीं था. गेंद अच्छे से बल्ले पर नहीं आ रही थी. हमारे लोअर ऑर्डर को बल्लेबाजी का मौका कम मिला है. नंबर पांच पर रैना हमारे लिए अहम खिलाड़ी हैं. द्विपक्षीय सीरीज और इस टूर्नामेंट में यही फर्क है. जहां लोअर ऑर्डर का टेस्ट कम ही हो पाता है. इसलिए ये मैच मुश्किल हो सकते हैं क्योंकि लोअर ऑर्डर को बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिलता है.'
Read More: http://goo.gl/EbKLi5

Read more
Tuesday, January 6, 2015
वर्ल्ड कप खिताब बचाने के लिए लड़ेंगे ये XI रणबांकुरे

 
क्रिकेट विश्वकप 2015 के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय टीम की घोषणा हो गई है.
15 सदस्यीय टीम
एम एस धोनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंजिक्य रहाणे, विराट कोहली, सुरेश रैना, अंबाती रायूडू, रविंदर जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, स्टुअर्ट बिन्नी और उमेश यादव.
इसके अलावा दो अन्य खिलाड़ियों धवन कुलकर्णी और मोहित शर्मा को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है|
Source: http://goo.gl/57Ov0f

Read more
Saturday, December 27, 2014
पुछल्‍लों से लाचार भारतीय गेंदबाज, बने कई अनचाहे रिकॉर्ड




 एडिलेड, ब्रिसबेन के बाद अब मेलबर्न में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम को आसानी से पवेलियन तो भेज दिया लेकिन पुछल्लों बल्‍लेबाजों को जल्‍दी आउट कर पाने में गेंदबाज नाकाम रहे। ऑस्ट्रेलिया ने अपने 5 विकेट महज 216 रनों पर गंवा दिया था लेकिन अगले 5 बल्लेबाजों ने मिलकर 314 रन बना लिए और वह भी तेजी से खेलते हुए।
भारत की ऑस्ट्रेलिया को 300-350 रनों के अंदर समेटने की योजना हवा हो गई और कंगारुओं ने 530 रन बना लिए। खेल के दूसरे दिन कप्तान स्टीवन स्मिथ ने छठे विकेट के लिए ब्रैड हैडिन (55) के साथ 110 रनों की शतकीय साझेदारी की। इसके बाद मिचेल जॉनसन (28) के साथ 50 रनों की साझेदारी की, फिर आठवें विकेट के लिए रेयान हैरिस (74) ने कप्तान के साथ 106 रनों की साझेदारी कर टीम को 500 के करीब पहुंचा दिया। यही नहीं नौंवें नंबर के बल्‍लेबाज नाथन ल्योन ने भी उनके साथ नौंवें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी कर डाली।
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय गेंदबाजों के लिए यह अब तक उसका सबसे बुरा साल साबित हुआ क्योंकि उसने 6 बार एक पारी में 500 या उससे ज्यादा का रन लुटाया है। इससे पहले उसने इंग्लैंड ने 2006 में एक साल में 6 बार 500 से ज्यादा रन एक पारी में विपक्षी टीम को दिए।
ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में तीसरी बार 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। ऐसा पांचवीं बार हुआ है जब टीम इंडिया के खिलाफ कंगारुओं ने 3 या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाए हों।
Source: http://goo.gl/VvGhwo
Read more
Blogger Wordpress Gadgets