Open top menu
Saturday, March 14, 2015


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ शनिवार को उपवास रखा। उन्होंने एलान किया कि अगर यह कानून संसद के दोनों सदनों से पारित भी हो गया तो इसे बिहार में लागू नहीं होने दिया जाएगा। यह काला कानून है, जिसके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। हम लंबी लड़ाई लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि यह किसान विरोधी कानून है और इस मामले में भाजपा अकेली पड़ गई है, फिर भी अपनी जिद पर अड़ी है।जदयू के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री के 24 घंटे के उपवास कार्यक्रम में कई मंत्री, वरिष्ठ नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता भी शामिल हुए। पार्टी की ओर से सभी जिला एवं प्रखंड मुख्यालय पर 12 घंटे का उपवास कार्यक्रम रखा गया।
नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस कानून में जो संशोधन किए हैं, वह महज दिखावा है। किसानों के हित की रक्षा नहीं की गई है। जमीन का अधिकार किसानों के पास रहना चाहिए, सरकार के पास नहीं।
इसी कारण 2013 में भूमि अधिग्रहण कानून में बदलाव लाया गया, जिसे संसद ने सभी दलों की सहमति से मंजूरी दी थी। केंद्र सरकार ने इस कानून को लागू करने की बजाय बदल दिया।
 
Read More: http://goo.gl/Oa1PIa
Different Themes
Written by Lovely

Aenean quis feugiat elit. Quisque ultricies sollicitudin ante ut venenatis. Nulla dapibus placerat faucibus. Aenean quis leo non neque ultrices scelerisque. Nullam nec vulputate velit. Etiam fermentum turpis at magna tristique interdum.

0 comments

Blogger Wordpress Gadgets