Open top menu
Showing posts with label uttar pradesh hindi news. Show all posts
Showing posts with label uttar pradesh hindi news. Show all posts
Thursday, January 15, 2015
उन्नाव में गंगा घाट पर तीन महीनों में मिली 108 लावारिस लाशें


उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगा नदी से लावारिस लाशों के मिलने की खबर पर अब प्रदेश सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं. दरअसल पिछले तीन महीनों में नदी के पेरियार घाट पर 108 शव लावारिस हालत में मिले हैं. इन शवों को जानवर भी नुकसान पहुंचा देते हैं जिससे इनकी शिनाख्त और मुश्किल हो जाती है|

मीडिया में खबर आने के बाद प्रशासन ने तेजी दिखानी शुरू की है. लाशों के दाह संस्कार के लिए प्रशासन ने इंतजाम शुरू कर दिए हैं. उन्नाव के एसडीएम सरयू प्रसाद शुक्ला ने कहा, 'हमें स्थानीय लोगों से शवों के मिलने की सूचना मिलती है. हम इन शवों का दाह-संस्कार कर देते है. इस मामले की जांच चल रही है.''

अधिकारियों के मुताबिक पेरियार घाट में जल-स्तर कम होने के कारण लाशें यहां रुक जाती हैं. पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) ए. सतीश गणेश ने बताया कि प्रारम्भिक जांच के दौरान पता चला है कि यहां अविवाहित लड़कियों के शवों को जलाने के बजाए उन्हें गंगा में प्रवाहित कर दिया जाता है.

गौरतलब है कि मकर सक्रांति के अवसर पर लोग नदी में स्नान करने जाते हैं. ऐसे में शवों के मिलने से लोग घाट पर जाने से कतरा रहे हैं. गंगा प्रदूषण मुक्ति अभियान के संयोजक रामजी त्रिपाठी घाट को शवों से मुक्त करने और सफाई करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. सामाजिक संगठन इको-फ्रेंड्स के राकेश जायसवाल ने बताया इतनी बड़ी संख्या में लगातार शवों के मिलने से घाट का पानी भी जहरीला हो रहा है. समय पर शवों का निपटारा न होने से घाट की सफाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है|
Source: http://goo.gl/sC4RKs

Read more
Sunday, January 11, 2015
वेश्यालय में पड़ा छापा, पकड़ी गई नाबालिग






इलाहाबाद के मीरगंज इलाके में गुरुवार रात एक संस्था की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक कमरे से एक महिला और एक नाबालिग लड़की को पकड़ा। पुलिस की दबिश से इलाके में खलबली मच गई। गली के बाहर मजमा लगाए लोग पुलिस देखते ही फरार हो गए।

तमिलनाडु की संस्था फ्रीडम फार्म महिलाओं के उद्धार के लिए काम करती है। संस्था के सदस्यों को सूचना मिली थी कि मीरगंज इलाके में महिलाओं से जबरन देह व्यापार कराया जाता है। गुरुवार को संस्था के सदस्यों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

रात में संस्था के लोगों के साथ सीओ प्रथम राधेश्याम राय, महिला थाना प्रभारी प्रतिमा सिंह और एसओ मुट्टीगंज अशोक दुबे के मीरगंज इलाके में अचानक पहुंचे। पुलिस की गाड़ियां देखकर गली के बाहर जमा भीड़ गायब हो गई। मकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे।

पुलिस ने एक कमरे से राजस्थान की एक महिला और एक नाबालिग लड़की को पकड़ा। छापेमारी की कार्रवाई से कोतवाली पुलिस को दूर रखा गया। इंस्पेक्टर कोतवाली पीके राय ने बताया कि नाबालिग लड़की को पुनरुद्धार केंद्र भेजा जाएगा। जबकि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Source: http://goo.gl/NRlOrK
Read more
Blogger Wordpress Gadgets