Open top menu
Showing posts with label political breaking news headlines. Show all posts
Showing posts with label political breaking news headlines. Show all posts
Monday, February 9, 2015
केजरीवाल नहीं समझे, तो गोली मार दी जाएगी: हिंदू महासभा







दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के खि‍लाफ चुनाव लड़ने वाले हिंदू महासभा के स्वामी ओमजी का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यूट्यूब पर जारी इस इंटरव्यू में स्वामी दावा कर रहे हैं कि अगर केजरीवाल नहीं समझे तो उन्हें गोली मार दी जाएगी.
इंटरव्यू में स्वामी कहते हैं, 'मैं परशुराम का वंशज हूं. कोई घंटी बजाने वाला साधू नहीं हूं. देशद्रोहियों को मैं गोली मारता हूं. हमने महात्मा गांधी को गोली मारी थी. हिंदू महासभा हमारी पार्टी है, नाथूराम गोडसे हमारी पार्टी के थे और क्योंकि महात्मा गांधी ने देश के टुकड़े किए इसलिए महात्मा गांधी को भी हमने गोली मार दी. आने वाले समय में जो भी देश के खिलाफ काम करेगा उसको पहले प्यार से समझाएंगे जैसे केजरीवाल को समझा रहे हैं. नहीं समझेंगे तो उसको भी गोली मारेंगे.'

दिलचस्प यह है कि स्वामी ओमजी खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी बताते हैं. चुनाव लड़ने के पीछे वोट काटने की राजनीति को कारण बताते हुए वह कहते हैं, 'हम विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं ताकि अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के वोट काटकर बीजेपी की नूपुर शर्मा को जितवा सकें.' उन्हें आसाराम के समर्थक और हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं समेत करीब 18 लाख लोगों का समर्थन प्राप्त है.

वीडियो में बीजेपी की टोपी लगाए दिख रहे ओमजी भगवा दल को अपनी पार्टी बता रहे हैं. वह दावा करते हैं कि 2004 से 2014 तक उन्होंने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम किया. पीएम मोदी के साथ अपनी करीबियां बताने वाली एक घटना का वर्णन करते हुए वह कहते हैं, 'जब गोवा में बीजेपी का महाधिवेशन चल रहा था, तब मोदी ने उन्हें फोन किया और कहा कि आडवाणी जी हमको प्रचार समिति का अध्यक्ष नहीं बनने दे रहे हैं, आप कुछ कीजिए. तब उन्होंने मोदी से कहा कि एक घंटे बाद आप कोई भी न्यूज चैनल देख लेना.'
Source: http://goo.gl/TDu55Q
Video: https://www.youtube.com/watch?v=Ij0qfPx7YMk



Read more
Tuesday, December 30, 2014
  J-K में बनेगी पीडीपी-BJP की सरकार, मुफ्ती मोहम्मद सईद होंगे सीएम!







जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन को लेकर बहुमत जुटाने की रस्साकस्सी जारी है. सुलझते सियासी समीकरण और गठबंधन के उलझते पेंच के बीच अब महागठबंधन की बात भी चल पड़ी है . लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रदेश में पीडीपी-बीजेपी गठबंधन की स्थि‍र सरकार बनती नजर आ रही है. खबर है कि दोनों दलों के बीच मान-मनव्वल की प्रक्रिया एक और कदम आगे बढ़ चुकी है. लेकिन खास बात यह भी कि गठबंधन की स्थि‍ति में बीजेपी भी मुफ्ती मोहम्मद सईद को ही मुख्यमंत्री देखना चाहती है.
सियासत की इस डगर पर सत्ता के मद में कौन झूमेगा इसको लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी है, लेकिन सोमवार को जिस तरह पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर ने महागठबंधन के संकेत दिए, बीजेपी खेमे में घमासन मची है और यह ताजा खबरों से पुष्ट होती दिख रही है. खबर यह भी है कि सरकार गठन की स्थि‍ति में बीजेपी डिप्टी सीएम का पद अपने पास रखेगी और इसके लिए निर्मल सिंह का नाम लगभग तय हो चुका है.
गौरतलब है‍ कि इससे पहले सोमवार को खबर आई कि पीडीपी ने बीजेपी के तीन साल CM रोटेशन फॉर्मूले को खारिज कर दिया है. जबकि नईम अख्तर ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के साथ महागठबंधन को भी एक विकल्प बताने संबंधी इशारा दिया. हालांकि, यह भी कहा गया कि यह बीजेपी पर दबाव बनाने की रणनीति हो सकती है. पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी इसी आशय का एक ट्वीट किया था.
Source: http://goo.gl/r14WtI
Read more
Blogger Wordpress Gadgets