Open top menu
Showing posts with label pakistan latest news in hindi. Show all posts
Showing posts with label pakistan latest news in hindi. Show all posts
Monday, January 26, 2015
पाकिस्तान बौखलाया, मीडिया ने मोदी को 'गधा', 'कसाई' बताया

नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनकर भारत आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौरे से पाकिस्तानी मीडिया बौखला गया है। पड़ोसी देश को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओबामा की केमिस्ट्री भी रास नहीं आ रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चैनल ने अपनी रिपोर्ट में मोदी के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने से परहेज नहीं किया। पाकिस्तानी चैनल ARY NEWS के एंकर ने मुहावरे का इस्तेमाल करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को 'गधा' तब बता डाला। चैनल ने मोदी को 'गुजरात का कसाई' बताते हुए वीजा विवाद पर भी कटाक्ष किए हैं। यहां तक कि अमेरिका के और नजदीक आते दिख रहे भारत और उसके नेता को न्यूज चैनल ने 'मौकापरस्त' तक कह डाला।

 ARY NEWS चैनल की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 'मोदी कभी अमेरिका की आंख की किरकिरी थे, आज वही लाडले बने हुए हैं।' चैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 'गुजरात के कसाई नरेंद्र मोदी पर कभी अमेरिका ने पाबंदियां लगा रखी थीं, लेकिन जरूरत में गधे को बाप बनाने का मुहावरा गलत नहीं है।' रिपोर्ट में एंकर कहता है, 'हवाई अड्डे पर नरेंद्र मोदी और ओबामा की झप्पी बहुत कुछ बता गई। दिल्ली में जिस तरह ओबामा का स्वागत किया गया, उससे जाहिर होता है कि भारत, अमेरिका को मक्खन लगा रहा है। बाग में चहलकदमी, अकेले में गुफ्तगू, चाय की चुस्कियां और वह भी मोदी की ओर से चाय बनाया जाना इसके सबूत हैं। और जब पूछा गया कि ये क्यों, तो मोदी बोले परदे में रहने दो।''

सुरक्षा परिषद की पैरवी पर उठाए तीखे सवाल

सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सीट के लिए अमेरिका की मजबूत पैरवी पर भी चैनल ने अपनी रिपोर्ट में चिंता जताई है। साथ ही सवाल उठाते हुए कहा, 'अमेरिका में मोदी के खिलाफ मुकदमा क्यों कायम था और क्यों मोदी के अमेरिका आने पर पाबंदियां लगाई गई थीं। मोदी पीएम क्या बने, अमेरिका के लिए सब कुछ बदल गया।' रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसे देश को सुरक्षा परिषद की स्थाई सीट कैसे दी जा सकती है, जहां मुसलमानों के साथ-साथ ईसाई और दूसरे धर्मों के लोगों के साथ भेदभाव बरता जाता है। पाकिस्तानी मीडिया ने भारत में हो रहे महिलाओं के साथ अपराध पर भी निशाना साधा और कहा कि जिस देश की राजधानी को 'रेप कैपिटल' कहा जाने लगा हो, उसे ऐसी महत्वपूर्ण भूमिका कैसे दी जा सकती है। रिपोर्ट में सीमा पर तनाव को भी मुद्दा बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'सुरक्षा परिषद की शर्त है कि सदस्य देश का अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंध तनावग्रस्त नहीं होने चाहिए, जबकि भारत ने लगातार सीमा पर तनाव बना रखा है।' रिपोर्ट में चीन और बांग्लादेश के साथ भारत के संबंधों पर भी टिप्पणी की गई है। रिपोर्ट में तंस कसते हुए कहा गया, 'भारत के चीन और बांग्लादेश से भी रिश्ते सहज नहीं है, ऐसे में मोदी की ओबामा को झप्पी क्या असर दिखाएगी, ये देखने लायक होगा।'

पाक को नजरअंदाज कर रहे भारत-अमेरिकाः रहमान मलिक

रिपोर्ट में पीपीपी के नेता रहमान मलिक के बयान को भी ARY NEWS टीवी चैनल ने अपनी रिपोर्ट में दिखाया। मलिक के मुताबिक,  इससे पहले जब भी ओबामा बात करते थे, तो दोनों पक्षों की बात करते थे, लेकिन आज साफ तौर पर पाकिस्तान को नजरअंदाज किया गया है। रहमान ने चार हफ्ते पहले ओबामा से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा है 'ओबामा को हमने मौजूदा स्थिति से वाकिफ कराते हुए कहा था कि वे और मोदी पेशावर आएं और देखें पाकिस्तान खुद किस तरह आतंकवाद से लड़ रहा है।' रहमान ने कहा कि 'मोदी शुरू से पाकिस्तान के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं और इस बार उन्होंने ओबामा को भी इसके लिए मना लिया है।'
 Source: http://goo.gl/C7I3Wi




Read more
Tuesday, January 6, 2015
इन 15 बातों से जानिए इमरान खान की शरीक-ए-हयात रेहम खान को





 पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने बीबीसी एंकर रेहम खान से शादी कर ली है. जानिए रेहम खान के बारे में 10 बातें साथ ही देखें वह लीक वीडियो, जिसे लेकर पाकिस्तान में बवाल मचा था.
1. 41 साल की रेहम खान ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट हैं.
2. उनका जन्म लीबिया में हुआ था.
3. उनके पहले पति से तीन बच्चे भी हैं.
4. रेहम ने सोशियोलॉजी में पढ़ाई की और उसके बाद जर्नलिज्म में आने का मन बनाया. उन्होंने जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान ही अपनी पहली जॉब की. वह अपनी क्लास के बाद लीगल टीवी के लिए दो घंटे टीवी प्रजेंटेटर का जॉब करती थीं.
5. इसके बाद रेहम ने रेडियो में काम किया और फिर बीबीसी चैनल में वेदर गर्ल के तौर पर काम किया.
6. 2006 में रेहम लीगल टीवी से जुड़ गईं. 2007 में सनशाइन  रेडियो हेयरफोर्ड और वॉरचेस्टर में नौकरी शुरु की. बाद में उन्होंने साउथ टुडे शो में प्रजेंटेटर का भी काम किया.
7. 2008 में रेहम ने फिर से बीबीसी में ब्रॉडकास्ट जनर्लिस्ट के तौर पर काम शुरु किया.
8. बीबीसी में 5 साल तक पत्रकार रहने के बाद रेहम ने 2013 में पाकिस्तानी चैनल 'न्यूज वन' का रुख किया.
9. मौजूदा तारीख में वह पाक न्यूज चैनल आज टीवी से जुड़ी हैं.
10. साल 2013 में ही हुए चुनावों में रेहम ने पाकिस्तान की पत्रकारिता में अपनी जगह मजबूत की.
11. रेहम की पहली शादी मनोवैज्ञानिक एजाज रेहमान से हुई थी. उनके तीन बच्चे साहिर, रिधा और इनाया रेहमान है.
12. रेहम को चॉकलेट खाना बेहद पसंद है.
13. रेहम खान को नाचने और गाने का भी शौक है.
14. रेहम खान को घूमना-फिरना भी बहुत पसंद है.
15. रेहम इमरान के सामने छोटे पर्दे पर नजर आ चुकी हैं. उन्होंने एक बार इमरान का टीवी इंटरव्यू लिया था.
Source: http://goo.gl/2ZwCx8
Read more
Sunday, December 28, 2014
 आतंकियों की फांसी नहीं रोकेगा पाकिस्तान




 इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने फांसी पर रोक लगाने की संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून और यूरोपीय संघ की मांग खारिज कर दी है। बून ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को फोन कर बान की मून ने दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की अपील की थी। इससे पहले यूरोपीय यूनियन भी पाकिस्तान से इसी तरह की अपील कर चुका था।



डॉन न्यूज ने एक सरकारी प्रवक्ता के हवाले से बताया, "पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय का सम्मान करता है, लेकिन उनका देश असामान्य परिस्थितियों से गुजर रहा है जिसे संभालने के लिए असाधारण उपायों की जरूरत है।" विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता तसनीम असलम ने अपने ट्विटर पर कहा, "शांतिपूर्ण पाकिस्तान दुनिया के हित में है। पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रतिबद्धताओं के प्रति सचेत है और आतंकवादियों की फांसी अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन नहीं है।"

गौरतलब है कि पेशावर के आर्मी स्कूल पर हुए भीषण आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में छह साल से लगी फांसी की सजा पर लगी पाबंदी को हटा लिया गया था। इस हमले में 150 लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे थे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने 25 दिसंबर को शरीफ से फोन पर बात की और फांसी पर लगाने का आग्रह किया था। इस पर शरीफ ने आतंकियों को फांसी देने में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन कराने का भरोसा दिलाया था।
Source: http://goo.gl/nkqosE
Read more
Blogger Wordpress Gadgets