Open top menu
Showing posts with label news headlines in hindi. Show all posts
Showing posts with label news headlines in hindi. Show all posts
Monday, January 26, 2015
 12 हजार करोड़ की कंपनी लाएगी टीवी चैनल, जानें क्या है प्लानिंग





























नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ी कामयाबी के बाद स्नैपडील टीवी कॉमर्स में भी धूम मचाना चाहती है। केबल टीवी डिस्‍ट्रीब्‍यूशन कंपनी DEN के साथ मिलकर स्‍नैपडील ने टीवी शॉपिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। सिर्फ पांच साल के अंदर ही कंपनी 2 बिलियन डॉलर (करीब 12 हजार करोड़ रुपए) के वैल्‍यूएशन को जुटाने में कामयाब रही। अब टीवी चैनल के जरिए कंपनी अपनी वैल्युऐशन में इजाफा करने जा रही है।

कब हुई थी शुरूआत
स्नैपडील की शुरुआत 2010 में हुई थी और आज यह देश की बड़ी ई-कॉमर्स फर्म है। आज इसके पास करीब 5 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट, 8 लाख से ज्यादा बुक्स और करीब 400 अलग-अलग श्रेणियों में ऑफर प्रोडक्ट्स हैं। स्नैपडील अभी ऑनलाइन सेलिंग का ही काम करता है। फरवरी 2010 में आईआईटी दिल्ली के भूतपूर्व छात्र रोहित बंसल और वार्टन ग्रेजुएट कुनाल बहल ने इसकी शुरुआत की थी। तब यह कंपनी सिर्फ डेली बेस पर डील करती थी लेकिन, कुछ समय बात वेबसाइट ने प्रोडक्ट रिटेलिंग का काम भी कई श्रेणियों में शुरू कर दिया। अब कंपनी के पास सॉफ्टबैंक जैसे विदेशी इन्वेस्टर्स भी हैं, जिन्होंने पिछले वर्ष ही करोड़-अरबों का इन्वेस्टमेंट किया है।

स्‍नैपडील के सह-संस्‍थापक और सीईओ कुणाल बहल ने मनी भास्कर के अजीत सिंह के साथ खास बातचीत में शॉपिंग चैनल को लेकर कंपनी की रणनीति और विजन का खुलासा किया है।
टीवी शॉपिंग का रुख कर रही है स्नैपडील

शॉपिंग टीवी चैनल शुरू करने की वजह बिल्‍कुल साफ है। देश के करीब 15 करोड़ परिवार यानी करीब 60-70 करोड़ लोगों के लिए आज भी खबरें, मनोरंजन और सूचनाएं हासिल करने का मुख्‍य माध्‍यम टीवी ही है। इनमें से बहुत से लोगों की इंटरनेट तक पहुंच नहीं है। यह टीवी की बहुत बड़ी ताकत है, जिसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। ई-कॉमर्स में कामयाबी की सीढि़या चढ़ने के दौरान ही हमें टीवी के जरिए मिलने वाली रीच का अंदाजा हो गया था। जिसके बाद “डेन स्‍नैपडील टीवी शॉप” नाम से शॉपिंग टीवी चैनल शुरू करने का निश्‍चय किया।
स्नैपडील ने डेन को ही क्‍यों चुना पार्टनर ?

स्‍नैपडील और डेन दोनों कंपनियों की अपने-अपने डोमेन पर अच्‍छी पकड़ है। आज करीब 1.3 करोड़ घरों तक डेन का केबल नेटवर्क पहुंचता है। इस तरह डेन के जरिये हम करीब पांच करोड़ लोगों तक पहुंच सकते हैं। टीवी डिस्‍ट्रीब्‍यूशन में डेन और ई-कॉमर्स में स्‍नैपडील की क्षमता ही इस साझेदारी का आधार है। यह चीज इस वेंचर की सबसे बड़ी खूबी है। डेन स्‍नैपडील टीवी शॉप में दोनों कंपनियों की 50:50 हिस्‍सेदारी है। दोनों कंपनियों की मौजूदा क्षमताओं का ही नतीजा है कि हमने सिर्फ 75 दिन की तैयारी में चैनल को लाइव कर दिया है।
पहले से चल रहे शॉपिंग चैनलों से कैसे अलग होगा

हम ई-कॉमर्स के जरिये मिले अनुभव का इस्‍तेमाल शॉपिंग चैनल में करेंगे। हमारे पास व्‍यापक डेटाबेस के आधार पर उपभोक्‍ताओं की पसंद-नापसंद की जानकारी है। इसके अलावा ब्रांड्स, मैन्‍युफैक्‍चर्स और विक्रेताओं के साथ हमारे संबंधों का फायदा भी टीवी चैनल को मिलेगा। ई-कॉमर्स पर खरीदारों को मिलने वाली पेमेंट ऑन डिलिवरी और एस्योर्ड डिलिवरी जैसी खूबियां टीवी शॉपिंग पर भी मिलेंगी। सच पूछिए तो हम ई-कॉमर्स के बाद टीवी कॉमर्स को कामयाब बनाना चाहते हैं। इसमें डेन का नेटवर्क और ई-कॉमर्स में हमारा तर्जुबा बहुत काम आएगा।

डीटीएच नेटवर्क पर भी दिखेगा चैनल

फिलहाल डेन नेटवर्क पर यह चैनल नंबर 132 देश के 13 राज्‍यों में करीब 200 शहरों तक पहुंच चुका है। अगले छह महीने के अंदर डीटीएच नेटवर्क पर भी यह दिखना शुरू हो जाएगा। हमने इस साल 10 करोड़ घरों तक इस शॉपिंग चैनल को पहुंचाने का लक्ष्‍य रखा है, जिससे करीब 500 करोड़ रुपये की सालाना बिक्री का अनुमान है। चैनल को जिस तरह का शुरुआती रेस्‍पॉन्‍स मिला है, उसे देखते हुए यह लक्ष्‍य मुश्किल नहीं है। गत सितंबर में डेन और स्‍नैपडील के शॉपिंग चैनल को पायलेट प्रोजेक्‍ट के तौर पर शुरू किया गया था और हम हर महीने करीब 200 फीसदी ग्रोथ से आगे बढ़ रहे हैं।

Source: http://goo.gl/JLdg37





Read more
Friday, January 16, 2015
सेंसर बोर्ड अध्यक्ष के बाद 8 सदस्यों का सामूहिक इस्तीफा, सवालों के घेरे में सरकार





डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'MSG' को हरी झंडी दिए जाने के विरोध में सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सैमसन के इस्तीफे के बाद 8 और सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है. इन सभी सदस्यों ने सूचना प्रसारण मंत्रालय को अपने फैसले से अवगत करा दिया है. इन सदस्यों में इरा भास्कर, लोरा प्रभु, पंकज शर्मा, राजीव मसंद, शेखरबाबू कंचरेला, शाजी करुण, शुभ्रा गुप्ता और टीजी थायगराजन शामिल हैं. बोर्ड सदस्यों के सामूहिक इस्तीफे ने केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सदस्यों ने सूचना-प्रसारण मंत्रालय को भेजे पत्र में बोर्ड के कामकाज में दखल समेत कई अन्य कारण गिनाए हैं.  
सेंसर बोर्ड में लगी इस्तीफे की झड़ी से सरकार भी फंसती दिख रही है. दूसरी ओर सूचना-प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने सफाई दी है कि लीला सैमसन के पास अगर बोर्ड के कार्यों में हस्तक्षेप का एक भी सबूत है तो वह सामने रखें.

इससे पहले लीला सैमसन ने पैनल के सदस्यों और संस्था के अधिकारियों के भ्रष्टाचार को इस्तीफे की मुख्य वजह बताया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि सेंसर बोर्ड का मजाक बना दिया गया है और मंत्रालय की ओर से नियुक्त किए गए अधिकारी ही इसे चला रहे हैं.

विवादास्पद फिल्म 'MSG (मैसेंजर आफ गॉड)' को फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण (एफसीएटी) ने प्रदर्शन के लिए हरी झंडी दे दी है, जबकि पहले सेंसर बोर्ड ने इसकी इजाजत नहीं दी थी. फिल्म को हरी झंडी के बाद बोर्ड प्रमुख लीला सैमसन ने गुरुवार रात ही इस्तीफे का फैसला कर लिया था.
Source: http://goo.gl/gB930w
Read more
Thursday, January 1, 2015
रॉबर्ट वाड्रा पर आयकर विभाग ने कसा शिकंजा





नई दिल्ली।आयकर विभाग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के विवादित जमीन सौदों और आर्थिक लेनदेन को लेकर उन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वाड्रा की एक कंपनी को विभाग ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
एक अंग्रेजी अखबार ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि आयकर विभाग ने वाड्रा की फर्म स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी के मुख्य अधिकारी को नोटिस भेजा है और उन्हें शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस फर्म का नाम डीएलएफ के साथ लेनदेन और जमीन का व्यावसायिक लाइसेंस हासिल करने के विवाद से जुड़ा है। फर्म को 2005-06 के बाद से उसकी अचल संपत्तियों की खरीद या बिक्री के समझौते का ब्योरा देने को कहा गया है।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आयकर विभाग ने स्काइलाइट और डीएलएफ के बीच हुए सौदे, फर्म और ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज के संबंध और हरियाणा में व्यावसायिक कॉलोनी लाइसेंस हासिल करने के खर्च की जानकारी मांगी है। स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी के पास हरियाणा के मानेसर में 3.53 एकड़ और राजस्थान के बीकानेर में 470 एकड़ की जमीन है।
रिपोर्ट के अनुसार, फर्म से अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री, लोन, बोर्ड की बैठक, निदेशकों (जिनमें वाड्रा शामिल हैं) के बारे में जानकारी विस्तृत जानकारी मांगी है।
Source: http://goo.gl/k41Mos


Read more
Blogger Wordpress Gadgets