Open top menu
Showing posts with label health breaking news today. Show all posts
Showing posts with label health breaking news today. Show all posts
Thursday, March 12, 2015
गर्भवती महिलाएं बचकर रहें इन 5 सफेद डाइट से

गर्भावस्था के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं, यह हमेशा चिंता का विषय है। लेकिन गर्भवती महिलाएं अगर इन पांच सफेद भोजन पर नियंत्रण रखें तो उनकी व शिशु

 शक्कर शरीर में ऊर्जा के लिए जरूरी है लेकिन अध‌िक शक्कर का सेवन शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ाता है जो मां के लिए डायबिटीज और शिशु के लिए चेहरे से जुड़ी समस्याओं और न्यूरल ट्यूब में दिक्कत का कारण हो सकता है।

 बहुत अधिक नमक का सेवन गर्भस्थ शिशु की किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है और मां को एडीमा व प्रीक्लांपसिया जैसे रोग दे सकता है। वहीं कम सोडियम भी गर्भवस्था में नुकसानदायक है इसलिए इसका सतुंलन जरूरी है।

 बिना पाश्चुराइज किए दूध में बैक्टीरिया की संख्या अधिक होती है। ऐसे में बिना उबाले दूध पीने से जच्चा-बच्चा की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

 चावल में ग्लाइकेमिक इंडेक्स अधिक होता है मतलब यह शक्कर में तेजी से बदलता है जो शक्कर की अधिकता की तरह ही नुकसानदायक है।

 मैदे का अधिक सेवन करना भी गर्ङावस्था के दौरान नुकसानदायक है। इससे वजन बढ़ता है और पाचन संबंधी समस्याओं का रिस्क बढ़ता है।

 Source: http://goo.gl/0sxg5m
Read more
Sunday, January 18, 2015
रोज 20 मिनट टहलने से लंबी हो सकती है उम्र






रोजाना 20 मिनट टहलने से आपकी लंबी आयु की ख्वाहिश पूरी हो सकती है। हालिया शोध में खुलासा हुआ है कि प्रतिदिन 20 मिनट टहलने से 16 से 30 फीसदी अकाल मौत का खतरा कम हो जाता है। यूरोपीय पुरुषों और महिलाओं के अध्ययन में पाया गया कि मोटापे के कारण मरने वालों की तुलना में शारीरिक निष्क्रियता की वजह से दोगुने लोगों की मौत होती है।

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अध्ययन में 3,34,161 यूरोपीय पुरुषों और महिलाओं के आंकड़ों का विश्लेषण किया। इसमें 1992 से 2000 के बीच इनकी लंबाई, वजन और कमर को मापा गया। साथ ही शारीरिक क्रियाओं के स्तर का स्वमूल्यांकन किया गया। सभी प्रतिभागियों पर 12 साल तक नजर रखी गई।

इस बीच 21,438 प्रतिभागियों की मौत हो गई। शोधकर्ताओं ने निष्क्रिय और मामूली रूप से निष्क्रिय समूहों के बीच अकाल मृत्यु के खतरे को लेकर बहुत बड़ा अंतर पाया। इसमें मोटापे से 3,37,000 लोगों की, जबकि शारीरिक निष्क्रियता की वजह से 6,76,000 लोगों की मौत हुई।
Source: http://goo.gl/7XrWwK
Read more
Blogger Wordpress Gadgets