Open top menu
Showing posts with label delhi political news in hindi. Show all posts
Showing posts with label delhi political news in hindi. Show all posts
Tuesday, February 10, 2015
सीएम बनने के बाद इन बातों से केजरीवाल को रहना होगा सावधान





आज पूरी दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल की जीत की खुशी मनाई जा रही है। इसकी घटना की भविष्यवाणी दिल्ली चुनाव से पहले ही हमने कर दी थी।

अब आगे की बात करें तो केजरीवाल की जीत की खुशी के बीच ज्योतिषीय गणना यह कहती है कि बड़ी सफलता मिलने के साथ ही इनके शत्रुओं और विरोधियों की संख्या भी बढ़ी है।

ताजा उदाहरण नई दिल्ली से निर्दलीय उम्मीदार ओम स्वामी का ले सकते हैं जिसने अरविंद केजरीवाल को मारने की धमकी दी है। इस धमकी को नजर अंदाज कर भी दें तो अरविन्द केजरीवाल की कुंडली में कुछ योग ऐसे बन रहे हैं जो कहते हैं संभल कर रहें केजरीवाल।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार केजरीवाल गुरु की महादशा में बुध की अन्तर्दशा में चल रहे हैं। लेकिन मार्च के पहले सप्ताह से यह गुरु में केतु की अन्तर्दशा के प्रभाव में आ जाएंगे।

सिंह लग्न की इनकी कुण्डली में गुरु लग्न में बैठा है। गुरु इनका पंचमेश और अष्टमेष होने के साथ आठवें भाव के स्वामी हैं। गोचर में गुरु इनकी कुण्डली में बारहवें स्थान में चल रहे हैं और अन्तर्दशा के स्वामी केतु दूसरे भाव में चल रहे हैं।

दूसरा भाव मारक भाव भी कहा जाता है। जन्म के राहु/केतु पर गोचर के राहु/केतु भ्रमण कर रहे हैं। गुरु तथा केतु दोनो द्वि-द्वार्दश योग बना रहे हैं। जिसे शुभ नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में केजरीवाल के ऊपर खतरा बना रहेगा। ज्योतिषीय सलाह यह है कि केजरीवाल को इन दिनों अपनी सेहत और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
एंड्रॉएड ऐप पर अमर उजाला पढ़ने के लिए क्लिक करें. अपने फ़ेसबुक पर अमर उजाला की ख़बरें पढ़ना हो तो यहाँ क्लिक करें|
Source: http://goo.gl/4t9oTg




Read more
LIVE दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजे: पांच साल ठाठ से चलेगा AAP का राजपाट, BJP को सिर्फ 3 सीटें





दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ने नया कीर्तिमान कायम कर डाला है. AAP ने विधानसभा की 70 सीटों में से 60 सीटों पर कब्जा जमा लिया है, जबकि 7 सीटों पर अभी बढ़त बनाए है. बीजेपी महज 3 सीटों पर ही विजय पताका फहराने में कामयाब हो सकी. सबसे बुरी गत कांग्रेस की हुई है, जो अपना खाता तक नहीं खोल पाई.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत मंगलवार को नौ जिलों के 14 केंद्रों पर मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई. पहला नतीजा करीब 10:30 बजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में आया. बदरपुर सीट से AAP के नारायण दत्त चुनाव जीते. लेकिन वोटों की गिनती शुरू होते ही आम आदमी पार्टी एक ऐसी जीत की ओर बढ़ी, जो न सिर्फ ऐतिहासिक है, बल्कि‍ एक ऐसे समय की जीत है, जब केंद्र की सत्ता पर बीजेपी है और राजनीति के दिल यानी दिल्ली में उसे दिल के गलीचे में भी जगह नहीं मिल पाई. AAP ने 60 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 7 पर पकड़ बनाए हुए है, वहीं बीजेपी सिर्फ तीन सीट ही जीत पाई.

साल 2013 के विधानसभा चुनाव में 49 दिनों तक सत्ता का स्वाद चखने वाली AAP इस बार पूर्ण बहुमत के साथ 'पांच साल केजरीवाल' के नारे को आगे बढ़ाएगी. शाम 5 बजे कॉस्टि‍ट्यूशन क्लब में पार्टी विधायकों की बैठक होनी है, जिसमें सरकार बनाने की राणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा.

उद्धव ठाकरे ने दी बधाई
महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी शि‍वसेना ने AAP को जबरदस्त जीत पर बधाई दी है. पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केजरीवाल को फोन पर बधाई दी है. ठाकरे ने बताया कि उन्होंने केजरीवाल को शुभकामना दी और साथ ही सुझाव दिया कि वह पहले की गलतियों को न दोहराएं. ठाकरे ने दिल्ली के वोटरों को भी बधाई दी है.

बेदी की हार से हर्षवर्धन आहत
बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किरण बेदी के चुनाव हारने पर दुख जताया है. बेदी जिस कृष्णानगर सीट से चुनाव हारीं, वह हर्षवर्धन की पारंपरिक सीट रही है. हर्षवर्धन ने ट्विटर पर लिखा कि पार्टी की हार के बावजूद वह क्षेत्र की जनता से जुड़े रहेंगे.

केजरीवाल जीते, बेदी हारीं

आम आदमी पार्टी के संयोजक और सीएम प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने 26 हजार वोटों से जीत दर्ज की है. बताया जाता है कि 14 फरवरी को रामलीला मैदान में केजरीवाल शपथ ग्रहण करेंगे. यह इसलिए भी दिलचस्प है कि ठीक एक साल पहले केजरीवाल ने 14 फरवरी 2014 को ही सीएम पद से इस्तीफा दिया था.

पढ़ें, चुनाव नतीजों पर सोशल मीडिया के जोक्स...

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राजधानी में बीजेपी का किला ध्वस्त कर दिया है. बीजेपी की सीएम प्रत्याशी किरण बेदी सबसे सुरक्षि‍त मानी जाने वाली कृष्णानगर सीट से चुनाव हार गई हैं. वह 2476 वोटों से AAP उम्मीदवार एसके बग्गा के मुकाबले चुनाव हारीं. अपनी हार पर प्रतिक्रिया देते हुए बेदी ने कहा, 'हार जीत अपनी जगह है. जिन लोगों ने भी मुझे वोट किया. मेरे साथ प्रचार का हिस्सा बनें मैं उन्हें धन्यवाद करना चाहती हूं.' बेदी ने कहा कि वह केजरीवाल और उनकी टीम को पूरे नंबर देंगी और हार की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेती हैं.

किरण बेदी ने पार्टी की हार जी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया और पीएम मोदी सीएम प्रत्याशी नहीं थे. बेदी ने कहा कि केजरीवाल ने कड़ी मेहनत की और उनकी मेहनत 5 साल के लिए है. बेदी ने कहा, 'मैं बीजेपी की सदस्य बनी रहूंगी और जनता के बीच जाकर काम करूंगी.'
Source: http://goo.gl/JcFWAb


Read more
Blogger Wordpress Gadgets