Open top menu
Showing posts with label breaking news headlines in hindi. Show all posts
Showing posts with label breaking news headlines in hindi. Show all posts
Monday, January 26, 2015
 12 हजार करोड़ की कंपनी लाएगी टीवी चैनल, जानें क्या है प्लानिंग





























नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ी कामयाबी के बाद स्नैपडील टीवी कॉमर्स में भी धूम मचाना चाहती है। केबल टीवी डिस्‍ट्रीब्‍यूशन कंपनी DEN के साथ मिलकर स्‍नैपडील ने टीवी शॉपिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। सिर्फ पांच साल के अंदर ही कंपनी 2 बिलियन डॉलर (करीब 12 हजार करोड़ रुपए) के वैल्‍यूएशन को जुटाने में कामयाब रही। अब टीवी चैनल के जरिए कंपनी अपनी वैल्युऐशन में इजाफा करने जा रही है।

कब हुई थी शुरूआत
स्नैपडील की शुरुआत 2010 में हुई थी और आज यह देश की बड़ी ई-कॉमर्स फर्म है। आज इसके पास करीब 5 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट, 8 लाख से ज्यादा बुक्स और करीब 400 अलग-अलग श्रेणियों में ऑफर प्रोडक्ट्स हैं। स्नैपडील अभी ऑनलाइन सेलिंग का ही काम करता है। फरवरी 2010 में आईआईटी दिल्ली के भूतपूर्व छात्र रोहित बंसल और वार्टन ग्रेजुएट कुनाल बहल ने इसकी शुरुआत की थी। तब यह कंपनी सिर्फ डेली बेस पर डील करती थी लेकिन, कुछ समय बात वेबसाइट ने प्रोडक्ट रिटेलिंग का काम भी कई श्रेणियों में शुरू कर दिया। अब कंपनी के पास सॉफ्टबैंक जैसे विदेशी इन्वेस्टर्स भी हैं, जिन्होंने पिछले वर्ष ही करोड़-अरबों का इन्वेस्टमेंट किया है।

स्‍नैपडील के सह-संस्‍थापक और सीईओ कुणाल बहल ने मनी भास्कर के अजीत सिंह के साथ खास बातचीत में शॉपिंग चैनल को लेकर कंपनी की रणनीति और विजन का खुलासा किया है।
टीवी शॉपिंग का रुख कर रही है स्नैपडील

शॉपिंग टीवी चैनल शुरू करने की वजह बिल्‍कुल साफ है। देश के करीब 15 करोड़ परिवार यानी करीब 60-70 करोड़ लोगों के लिए आज भी खबरें, मनोरंजन और सूचनाएं हासिल करने का मुख्‍य माध्‍यम टीवी ही है। इनमें से बहुत से लोगों की इंटरनेट तक पहुंच नहीं है। यह टीवी की बहुत बड़ी ताकत है, जिसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। ई-कॉमर्स में कामयाबी की सीढि़या चढ़ने के दौरान ही हमें टीवी के जरिए मिलने वाली रीच का अंदाजा हो गया था। जिसके बाद “डेन स्‍नैपडील टीवी शॉप” नाम से शॉपिंग टीवी चैनल शुरू करने का निश्‍चय किया।
स्नैपडील ने डेन को ही क्‍यों चुना पार्टनर ?

स्‍नैपडील और डेन दोनों कंपनियों की अपने-अपने डोमेन पर अच्‍छी पकड़ है। आज करीब 1.3 करोड़ घरों तक डेन का केबल नेटवर्क पहुंचता है। इस तरह डेन के जरिये हम करीब पांच करोड़ लोगों तक पहुंच सकते हैं। टीवी डिस्‍ट्रीब्‍यूशन में डेन और ई-कॉमर्स में स्‍नैपडील की क्षमता ही इस साझेदारी का आधार है। यह चीज इस वेंचर की सबसे बड़ी खूबी है। डेन स्‍नैपडील टीवी शॉप में दोनों कंपनियों की 50:50 हिस्‍सेदारी है। दोनों कंपनियों की मौजूदा क्षमताओं का ही नतीजा है कि हमने सिर्फ 75 दिन की तैयारी में चैनल को लाइव कर दिया है।
पहले से चल रहे शॉपिंग चैनलों से कैसे अलग होगा

हम ई-कॉमर्स के जरिये मिले अनुभव का इस्‍तेमाल शॉपिंग चैनल में करेंगे। हमारे पास व्‍यापक डेटाबेस के आधार पर उपभोक्‍ताओं की पसंद-नापसंद की जानकारी है। इसके अलावा ब्रांड्स, मैन्‍युफैक्‍चर्स और विक्रेताओं के साथ हमारे संबंधों का फायदा भी टीवी चैनल को मिलेगा। ई-कॉमर्स पर खरीदारों को मिलने वाली पेमेंट ऑन डिलिवरी और एस्योर्ड डिलिवरी जैसी खूबियां टीवी शॉपिंग पर भी मिलेंगी। सच पूछिए तो हम ई-कॉमर्स के बाद टीवी कॉमर्स को कामयाब बनाना चाहते हैं। इसमें डेन का नेटवर्क और ई-कॉमर्स में हमारा तर्जुबा बहुत काम आएगा।

डीटीएच नेटवर्क पर भी दिखेगा चैनल

फिलहाल डेन नेटवर्क पर यह चैनल नंबर 132 देश के 13 राज्‍यों में करीब 200 शहरों तक पहुंच चुका है। अगले छह महीने के अंदर डीटीएच नेटवर्क पर भी यह दिखना शुरू हो जाएगा। हमने इस साल 10 करोड़ घरों तक इस शॉपिंग चैनल को पहुंचाने का लक्ष्‍य रखा है, जिससे करीब 500 करोड़ रुपये की सालाना बिक्री का अनुमान है। चैनल को जिस तरह का शुरुआती रेस्‍पॉन्‍स मिला है, उसे देखते हुए यह लक्ष्‍य मुश्किल नहीं है। गत सितंबर में डेन और स्‍नैपडील के शॉपिंग चैनल को पायलेट प्रोजेक्‍ट के तौर पर शुरू किया गया था और हम हर महीने करीब 200 फीसदी ग्रोथ से आगे बढ़ रहे हैं।

Source: http://goo.gl/JLdg37





Read more
Friday, January 16, 2015
सेंसर बोर्ड अध्यक्ष के बाद 8 सदस्यों का सामूहिक इस्तीफा, सवालों के घेरे में सरकार





डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'MSG' को हरी झंडी दिए जाने के विरोध में सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सैमसन के इस्तीफे के बाद 8 और सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है. इन सभी सदस्यों ने सूचना प्रसारण मंत्रालय को अपने फैसले से अवगत करा दिया है. इन सदस्यों में इरा भास्कर, लोरा प्रभु, पंकज शर्मा, राजीव मसंद, शेखरबाबू कंचरेला, शाजी करुण, शुभ्रा गुप्ता और टीजी थायगराजन शामिल हैं. बोर्ड सदस्यों के सामूहिक इस्तीफे ने केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सदस्यों ने सूचना-प्रसारण मंत्रालय को भेजे पत्र में बोर्ड के कामकाज में दखल समेत कई अन्य कारण गिनाए हैं.  
सेंसर बोर्ड में लगी इस्तीफे की झड़ी से सरकार भी फंसती दिख रही है. दूसरी ओर सूचना-प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने सफाई दी है कि लीला सैमसन के पास अगर बोर्ड के कार्यों में हस्तक्षेप का एक भी सबूत है तो वह सामने रखें.

इससे पहले लीला सैमसन ने पैनल के सदस्यों और संस्था के अधिकारियों के भ्रष्टाचार को इस्तीफे की मुख्य वजह बताया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि सेंसर बोर्ड का मजाक बना दिया गया है और मंत्रालय की ओर से नियुक्त किए गए अधिकारी ही इसे चला रहे हैं.

विवादास्पद फिल्म 'MSG (मैसेंजर आफ गॉड)' को फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण (एफसीएटी) ने प्रदर्शन के लिए हरी झंडी दे दी है, जबकि पहले सेंसर बोर्ड ने इसकी इजाजत नहीं दी थी. फिल्म को हरी झंडी के बाद बोर्ड प्रमुख लीला सैमसन ने गुरुवार रात ही इस्तीफे का फैसला कर लिया था.
Source: http://goo.gl/gB930w
Read more
Thursday, January 15, 2015
बीजेपी में आकर बोलीं किरण बेदी- मैं तो चल पड़ी, अब दिल्ली भी चले मोदी के साथ





भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद आज तक को दिए इंटरव्यू में किरण बेदी ने कहा कि वह दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने का सपना देखती हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार दिल्ली में बीजेपी की ही सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि अब दिल्ली को मोदी के साथ चलना चाहिए. हालांकि इस इंटरव्यू में किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल पर राजनीतिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
BJP में शामिल हुईं किरण बेदी, लड़ेंगी दिल्ली चुनाव, पर सीट अभी तय नहीं

दिल्ली में बीजेपी सरकार के सवाल पर किरण बेदी ने कहा, 'दिल्ली में बीजेपी सरकार जरूर बनाएगी. दिल्ली को चाहिए स्थिर और स्वच्छ सरकार. जो हर किसी के लिए काम करे. जो अच्छा प्रशासन दे, जो हर का ख्याल रखे. आज दिल्ली को साझेदारी की जरूरत है, गतिरोध की नहीं. दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना है पर हम बहुत सारे मायनों में केंद्र सरकार पर निर्भर हैं. दिल्ली एक महंगा शहर है, उसके फंड के लिए केंद्र की मदद की जरूरत होती है. इसलिए केंद्र के साथ साझेदारी अहम है. दिल्ली पुलिस को सैलरी देने की बात हो या फिर यमुना नदी की सफाई की, ये काम केंद्र के मातहत हैं. और बीजेपी ही ऐसी सरकार दे पाएगी, जो भ्रष्टाचार से मुक्त होगी. पर उसके लिए बहुमत चाहिए, ताकि स्थिरता बनी रहे.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेरणा बताते हुए उन्होंने कहा,'मेरी प्रधानमंत्री जी के साथ बातचीत हुई. वो दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना चाहते हैं. महिला सुरक्षा से लेकर कई अन्य मुद्दों पर हमारे प्रधानमंत्री का विजन बहुत स्पष्ट है. हमें ऐसे प्रधानमंत्री की मदद लेनी और करनी चाहिए. दिल्ली वर्ल्ड क्लास सिटी जरूर बनेगी. पर यह एक दिन या फिर कुछ महीनों में नहीं होने वाला. इसके लिए समय लगेगा. हमें प्रधानमंत्री के विजन पर चलना होगा.'

केजरीवाल के सवाल पर किरण बेदी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसे प्रश्न पर कुछ नहीं कहना. राजनीति में आए अभी मुझे कुछ घंटे हुए हैं. अभी बहुत कुछ सीखना और समझना है. समय दीजिए.'

किस सीट से चुनाव लड़ेंगी? इस सवाल पर किरण बेदी ने कहा, 'इस पर पार्टी फैसला करेगी. कुछ चर्चा जरूर हुई है. पर अभी कुछ तय नहीं है.' तो क्या बेदी दिल्ली बीजेपी की सीएम कैंडिडेट हैं? इस सवाल पर उन्होंने कहा, 'आपने ये सवाल अमित शाह से भी पूछा था. आपको क्या जवाब मिला. मैं भी उस जवाब से सहमत हूं.'

बीजेपी पर केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों पर किरण बेदी ने कहा, 'मुझे इसके बारे में कुछ नहीं कहना. मैं इस वक्त मिठास की बात कर रही हूं. प्रगति, साझेदारी, विकास, विजन और प्रशासन की बात कर रही हूं.'

आपको बता दें कि गुरुवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी बीजेपी में शामिल हो गईं. उन्हें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने सदस्यता दिलाई. बेदी दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के टिकट पर लड़ेंगी. हालांकि अभी सीट तय नहीं है. इसके अलावा अमित शाह ने साफतौर पर कहा कि बीजेपी किरण बेदी को सीएम कैंडिडेट नहीं बना रही. इस पर फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा.
Source: http://goo.gl/70kY7E
Read more
Wednesday, December 31, 2014
  रेलवे के प्रभु का मेगा वसूली प्लान तैयार, बजट देगा झटका








रेल किराए में बढ़ोतरी आने वाले वक्त में नियमित तौर पर करने का फैसला लिया जा सकता है। पूर्व फाइनैंशल सर्विस सचिव डीके मित्तल की अध्यक्षता में बनी एक उच्चस्तरीय समिति ने रेल किराए में नियमित और लगातार बढ़ोतरी करने की सिफारिश की है। रेल किराए में बढ़ोतरी को इस कमिटी ने रोड सेक्टर और आरबीआई के डेटा क्वॉर्टली कंज्युमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) से जोड़ने की भी सिफारिश की है। मंगलवार को इस कमिटी ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को रिपोर्ट सौंप दी।

कमिटी ने रेलवे की कमाई बढ़ाने के लिए किराए के साथ अन्य तरीकों को भी अपनाने की सलाह दी है। सिफारिश में कहा गया है कि रेलवे अपना मुनाफा बढ़ाने के लिए व्यवहारिक रुख अपानाए। कमिटी ने सिफारिश में कहा है कि ज्यादा सब्सिडी वाले और घाटे वाले सबअर्बन सेकंड क्लास ट्रेनों के किराए में हर दो महीने पर 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की जाए। इस बढ़ोतरी को नुकसान पटाने तक जारी रखा जाए।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेवले की कमाई बढ़ाने के लिए इस उच्चस्तरीय कमिटी का गठन किया था। मंत्रालय रेलवे में वित्तीय सुधार के तहत कई अहम मसलों पर बड़ा फैसला लेने की ओर बढ़ रहा है। इस कमिटी की रिपोर्ट को सुरेश प्रभु के रेल बजट की तैयारी और अहम घोषणाओें से जोड़कर देखा जा रहा है। कमिटी ने रेल किराए को एयरलाइंस की तर्ज पर कई मामलों में करने की सिफारिश की है। इसमें सीटों के सिलेक्शन और पसंद को किराए का आधार बनाया जाएगा। कमिटी ने एयरलाइंस की तर्ज पर सिजनल किराए का आइडिया भी सुझाया है। सभी होलीडे स्पेशल ट्रेनों को प्रिमियम टैरिफ के तहत लाने की सिफारिश की गई है।
Source: http://goo.gl/F5tzAJ
Read more
Blogger Wordpress Gadgets