Open top menu
Showing posts with label rohtak breaking news in hindi. Show all posts
Showing posts with label rohtak breaking news in hindi. Show all posts
Saturday, February 7, 2015
रोहतक में एक और 'निर्भया कांड', हैवानियत की सारी हदें की पार


रोहतक में हुए दुष्कर्म कांड ने एक बार फिर निर्भया कांड की याद ताजा कर दी हैं. रोहतक में एक युवती के साथ दुष्कर्मियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. युवती से न केवल दुष्कर्म किया गया, बल्कि उसके गुप्तांगों में नुकीला पत्थर डाल दिया गया. उसे मारने से पहले कई आपत्तिजनक चीजों को भी शरीर में घुसा दिया गया|
युवती की बच्चादानी में भी कन्डोम मिला है. रोहतक पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ने में नाकाम है, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है. रोहतक पुलिस ने सूचना देने वालों को एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है|

चार फरवरी को रोहतक के बहुअकबरपुर गांव के खेतों में एक युवती का नग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ मिला था. शव काफी बुरी हालत में था और ऊपर का हिस्सा जानवरों ने नोंच रखा था, जिससे शव की पहचान हो पाना मुश्किल था. गुदा में एक नुकीला पत्थर भी डाला गया था. रोहतक पुलिस और फोरेंसिंक जांच टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन युवती की पहचान नहीं हो पाई. तब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भिजवा गया|

युवती मूलरूप से नेपाल की रहने वाली थी. वह मंदबुद्धि थी और इलाज के लिए अपनी बहन के पास रोहतक की चिन्योट कॉलोनी में आई थी. वह एक फरवरी से लापता थी, जिसकी शिकायत पीजीआई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी. युवती के परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि आखिर कौन इस हैवानियत के पीछे है. अब वे चाहते हैं कि उन्हें न्याय मिले. पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे ताकि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिल सके|

उधर, युवती का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक के तीन डाक्टर्स के पैनल ने किया. युवती के साथ हुई हैवानियत की सच्चाई पोस्टमार्टम में सामने आ गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि युवती से दुष्कर्म के बाद उसके सिर में चोट मारी गई थी. गुप्तांगों के जरिए पत्थर और आपत्तिजनक सामग्री अंदर घुसाई गई है, जो कि पोस्टमार्टम के दौरान बरामद भी हुई है. फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. एस के धत्तरवाल ने बताया कि जिस तरह के तथ्य देखने को मिले हैं, उससे यही लगता है कि युवती के साथ बहुत हैवानियत के साथ दुष्कर्म हुआ है. विसरा जांच के लिए मधुबन भेज दिया गया है|
Source: http://goo.gl/aXD2j8

Read more
Blogger Wordpress Gadgets