Open top menu
Showing posts with label relationship latest news in hindi. Show all posts
Showing posts with label relationship latest news in hindi. Show all posts
Sunday, February 22, 2015
संबंध बनाने से पहले रखें इन चीजों से परहेज








यौन संबंध कुशलता से बनाने के लिए कुछ विशेष चीजें खाने की सलाह तो आपने जरूर सुनी होगी लेकिन क्या आपको पता है कुछ चीजों को यौन सबंधों से पहले कभी नहीं खाना चाहिए. हम आपको बता रहे हैं ऐसी चीजों के बारे में जिनसे आपको उन पलों से पहले दूरी बनाए रखनी है.
बीन्स: बीन्स सेहत के लिए अच्छी होती है. इससे शरीर में फाइबर और प्रोटीन मिलता है लेकिन इसमें शुगर की एक ऐसी किस्म भी मौजूद होती है जो पाचन पर असर डालती है. इससे शरीर में गैस बनने लगती है. जाहिर है पेट में गैस हो तो ध्यान दिल पर नहीं पेट पर रहेगा.

हल्दी: हल्दी खाने से तो रंगत आ जाती है लेकिन प्यार के पलों में यह रंग में भंग का काम कर सकती है. हल्दी खाने के बाद इसकी महक देर तक बदन से आती रहती है. यह महक उन पलों में आपके साथी के मूड को खराब कर सकता है.
चीज: अगर आप चीज के बहुत बड़े फैन हैं तो भी जी कड़ा कर यह बात जान लें. चीज की महक बहुत तेज होती है. यह काफी देर तक शरीर से चिपका रहता है जिससे उन पलों के दौरान मुश्किल आ सकती है.
लाल मांस: यूं तो रात में रेड मीट को मांसाहारी लोग परफेक्ट डिनर कह सकते हैं लेकिन यह संबंध स्थापित करने से पहले रेड मीट से दूरी ही बेहतर है. इसकी वजह यह है कि रेड मीट भारी होता है और पचने में काफी समय लगाता है. इससे आपको नींद आएगी प्यार नहीं.
पेपरमिंट: आप भले ये सोचते हों कि पेपरमिंट से सांसें ताजा हो जाएं तो हमारा साथी हमपे रीझ जाएगा पर ऐसा है नहीं. कई रिसर्च बताते हैं कि पेपरमिंट में मौजूद मेंथॉल से यौन शक्ति में कमी आती है.
Source: http://goo.gl/hkaq9I

Read more
Monday, February 2, 2015
महिलाओं का ध्यान मित्रता पर, पुरुषों का सेक्स पर








क्या आप कभी ऐसे मौके से गुजरे हैं, जब आपके मित्र की सोच आपकी दोस्ती से हटकर कुछ ओर ही हुई हो. जैसे जब आपके मित्रवत व्यवहार को सेक्स की ख्वाहिश जाहिर करने के रूप में लिया गया हो? एक रोचक अध्ययन में पता चला है कि जहां ज्यादातर महिलाओं का मानना है कि साथी पुरुष उनके मित्रवत व्यवहार को सेक्स के संकेत के रूप में लेते हैं, वहीं पुरुषों का मानना है कि महिलाएं अक्सर पुरुषों की सेक्स की ख्वाहिश को मित्रता समझ बैठती हैं.

नॉर्वे साइंस एंड टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एनटीएनयू) के रिसर्चर मोन्स बेंडिक्जेन ने कहा है कि अगर विकास के नजरिए से देखा जाए तो रिसर्च के फैसले चौंकाने वाले नहीं हैं. रिसर्च टीम ने 308 प्रतिभागियों के साथ यह अध्ययन किया, जिनकी उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच थी. उनमें में 59 फीसदी महिलाएं थीं. रिसर्च के मुताबिक पुरुषों और महिलाओं ने पाया गया कि उनके विपरीत लिंगी साथियों ने उनकी दोस्ती का गलत मतलब निकाला.

रिसर्च मैग्जीन 'इवोल्यूशनरी साइकोलॉजी' में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक महिला प्रतिभागियों ने कहा कि उन्होंने जब अपने किसी पुरुष साथी के लिए मित्रवत व्यवहार दिखाया तो पिछले एक साल के दौरान तकरीबन 3.5 बार उसका सेक्स की ख्वाहिश होने का मतलब निकाला गया.

पुरुषों ने भी साथी महिलाओं से इसी तरह की परेशानी जाहिर की, हालांकि पुरुषों के मामले में इसका प्रतिशत कम रहा. रिसर्चर के मुताबिक अगर विकासवादी मनोविज्ञान के नजरिए से देखा जाए तो इसे ज्यादा अच्छी तरह समझा जा सकता है कि अक्सर पुरुष क्यों महिला साथियों से बातचीत के दौरान मुस्कुराने और हंसने को सेक्स की इच्छा व्यक्त करने के रूप में ले लेते हैं.

बेंडिक्जेन इसे स्पष्ट करते हैं कि एक पुरुष की संतानोत्पत्ति की क्षमता इस बात पर निर्भर करती है कि वह कितनी महिलाओं को गर्भवती करने की क्षमता रखता है. इस तरह पुरुषों के लिए सेक्स का मामला कहीं कम जोखिम वाला हो जाता है और किसी महिला के साथ सेक्स उसके लिए किसी अवसर की तरह होता है.

लेकिन महिलाओं के मामले में ऐसा नहीं है. महिलाओं के लिए इस तरह का संबंध अधिक जोखिम भरा रहता है, क्योंकि उसके सामने गर्भवती होने, बच्चा पैदा करने, उनका पालन-पोषण करने का जोखिम हो सकता है और साथ ही दूसरे पुरुष के साथ सेक्स करके बच्चे पैदा करने का अवसर कम करने वाला होता है|
Source: http://goo.gl/VnY0zr

Read more
Saturday, January 31, 2015
अक्सर होठों के जरिए ही परवान चढ़ता है प्यार










बात चाहे पहली नजर में प्यार की हो या लंबे वक्त के दौरान आहिस्ता-आहिस्ता परवान चढ़ने वाले प्रेम की हो, होठ अक्सर इसमें बड़ा रोल निभाते हैं. पूरे चेहरे में आंखों के बाद अगर कोई अंग सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है, तो वह है होठ.
होठ चाहे सुर्ख हों या गुलाबी, आश‍िकों को खूब तरसाते हैं. यही वजह है कि आंखों में सुरमा चाहे लगे या नहीं, पर होठों पर करीने से लिपस्टि‍क लगाने का चलन दिनोंदिन बढ़ता ही नजर आता है.

यूं तो बंद जुबां से बातें ज्यादातर आंखों ही आंखों में होती हैं, पर होठ केवल थोड़े-से हिलकर भी काफी-कुछ कह जाते हैं. अगर इनकार में भृकुटी तनी होती है, तो यह होठों से अपने आप बयां हो जाता है. इकरार वाली मुस्कुराहट को भी आकृति से पहचानना आसान है. होठ अगर अदा के साथ थोड़े-से खुले हों, तो यह प्रणय का खुलेआम आमंत्रण जैसा होता है. और तो और, प्यार पर आख‍िरी मुहर लगाने में भी होठ का ही इस्तेमाल होता है...तभी तो आश‍िक प्रेयसी से निवेदन करता है, 'होठों से छू लो तुम...'
Source: http://goo.gl/6EWKWB
Read more
Sunday, January 25, 2015
'वुमन ऑन टॉप' पोजीशन में सेक्स हो सकता है मर्दों के लिए खतरनाक





अपने प्यार और रोमांस को जवां रखने के लिए आप सेक्स के दौरान कई प्रयोग करते होंगे. लेकिन इन प्रयोगों के दौरान की गई मामूली स‍ी लापरवाही आपके लिए भारी पड़ सकती है. 'वुमन ऑन टॉप' या 'काऊगर्ल' पोजीशन संभोग के दौरान लड़कों के लिए सबसे खतरनाक हो सकती है.

एक नए शोध में जब सेक्स के दौरान लड़कों के शिश्न भंग का कारण पता लगाया गया, तो पता चला है कि 50 प्रतिशत मामलों में यह खतरनाक पोजीशन जिम्मेदार है. इसकी तुलना में 'डॉगी स्टाइल' में सिर्फ 29 प्रतिशत चोट का खतरा है, जबकि 'मैन ऑन टॉप' या 'मिशनरी स्टाइल' में किसी भी प्रकार की चोट का खतरा मात्र 21 प्रतिशत है.
शल्यक्रिया से जुड़ी रिसर्चों में शोधकर्ताओं की धारणा है कि जब किसी पुरुष का लिंग तना हुआ हो तो तब महिला का पूरा भार पुरुष के शरीर के ऊपर होने से वो दर्दनाक परिस्थितियों में असहाय हो सकता है. इसके ठीक विपरीत अगर सेक्स के दौरान पुरुष ऊपर हो तो किसी भी दर्दनाक परिस्थिति में वो तुरंत अलग हो सकता है. ब्राजील के कम्पिनस में 3 अस्पतालों में 13 सालों तक 42 शिश्न भंग के मामलों की जांच की गई और प्रारम्भिक कारणों को खोजने का प्रयास किया गया. इनमें से 28 लड़के विषमलैंगिक सम्भोग का प्रयास कर रहे थे, 6 अपने लिंग के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे और 4 समलैंगिक (होमोसेक्सुअल) सम्भोग कर रहे थे. बचे हुए 5 लड़कों की चोट का कारण साफ तौर पर पता नहीं चल पाया.

इस शोध में शामिल घायलों में से आधों ने चोट लगने के दौरान कुछ टूटने जैसी आवाज सुनी. उसके बाद उन्होंने सूजन के साथ दर्द भी महसूस किया. 2 घायलों ने तो चोट के दौरान अपने लिंग में शिथिलता भी महसूस की. जाहिर है कि लिंग में चोट लगना घायल के लिए डर और शर्मिंदगी का अनुभव होता है. लेकिन अगर कभी भी आप सेक्स के बाद अपने लिंग में दर्द महसूस करें तो विशेषज्ञों की राय जरूर लें. इसी शोध के अनुसार चिकित्सक सहायता खोजने में देरी होने से आपके यौन अंग खराब भी हो सकते हैं.
Source: http://goo.gl/Ik2DC4
Read more
Blogger Wordpress Gadgets