Open top menu
Showing posts with label rajasthan latest news in hindi. Show all posts
Showing posts with label rajasthan latest news in hindi. Show all posts
Friday, January 16, 2015
मोबाइल पर बात करते कूदी ट्रेन के आगे, कलाई पर लिखा था BM lOVE YOU





अजमेर। राजस्थान के अजमेर के सुभाष नगर रेलवे फाटक के पास गुरुवार को एक  युवती ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात से पहले युवती काफी देर तक रेलवे ट्रैक के पास मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए चहल-कदमी कर रही थी। मृतका डूमाड़ा निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा थी। उसकी कलाई पर बीएम लव और आई लव यू पेन से लिखा हु़आ था। प्रारंभिक तौर पर पुलिस मामला प्रेम प्रसंग का मान रही है।

पुलिस  के अनुसार गुरुवार को जोधपुर-रतलाम ट्रेन सुभाष नगर फाटक से गुजर रही थी। इस दौरान रेलवे ट्रैक के पास मोबाइल पर बात कर रही इस युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। उसका शरीर कट गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। लोगों की सूचना पर रामगंज थाना प्रभारी नानूराम  मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और लाश की शिनाख्त के प्रयास किए। युवती के मोबाइल फोन के नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त डूमाड़ा निवासी सत्रह वर्षीय मोमिन पुत्री मुजफ्फर हुसैन के तौर पर हुई।

परिजनों ने बताया कि मोमिन बारहवीं कक्षा की छात्रा थी और वह चंद्रवरदाई इलाके में इंग्लिश की कोचिंग कर रही थी। पुलिस के अनुसार मृतका की कलाई पर पेन से दिल का निशान बना हुआ था और  बीएम लव लिखा हुआ था। उसकी कलाई पर ब्लेड से काटने के निशान भी  नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी नानुलाल ने बताया कि शुक्रवार को  शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जाएगी।
Source: http://goo.gl/nDFlcJ
Read more
Blogger Wordpress Gadgets