Open top menu
Showing posts with label political news headlines in english. Show all posts
Showing posts with label political news headlines in english. Show all posts
Thursday, January 15, 2015
बीजेपी में आकर बोलीं किरण बेदी- मैं तो चल पड़ी, अब दिल्ली भी चले मोदी के साथ





भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद आज तक को दिए इंटरव्यू में किरण बेदी ने कहा कि वह दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने का सपना देखती हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार दिल्ली में बीजेपी की ही सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि अब दिल्ली को मोदी के साथ चलना चाहिए. हालांकि इस इंटरव्यू में किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल पर राजनीतिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
BJP में शामिल हुईं किरण बेदी, लड़ेंगी दिल्ली चुनाव, पर सीट अभी तय नहीं

दिल्ली में बीजेपी सरकार के सवाल पर किरण बेदी ने कहा, 'दिल्ली में बीजेपी सरकार जरूर बनाएगी. दिल्ली को चाहिए स्थिर और स्वच्छ सरकार. जो हर किसी के लिए काम करे. जो अच्छा प्रशासन दे, जो हर का ख्याल रखे. आज दिल्ली को साझेदारी की जरूरत है, गतिरोध की नहीं. दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना है पर हम बहुत सारे मायनों में केंद्र सरकार पर निर्भर हैं. दिल्ली एक महंगा शहर है, उसके फंड के लिए केंद्र की मदद की जरूरत होती है. इसलिए केंद्र के साथ साझेदारी अहम है. दिल्ली पुलिस को सैलरी देने की बात हो या फिर यमुना नदी की सफाई की, ये काम केंद्र के मातहत हैं. और बीजेपी ही ऐसी सरकार दे पाएगी, जो भ्रष्टाचार से मुक्त होगी. पर उसके लिए बहुमत चाहिए, ताकि स्थिरता बनी रहे.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेरणा बताते हुए उन्होंने कहा,'मेरी प्रधानमंत्री जी के साथ बातचीत हुई. वो दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना चाहते हैं. महिला सुरक्षा से लेकर कई अन्य मुद्दों पर हमारे प्रधानमंत्री का विजन बहुत स्पष्ट है. हमें ऐसे प्रधानमंत्री की मदद लेनी और करनी चाहिए. दिल्ली वर्ल्ड क्लास सिटी जरूर बनेगी. पर यह एक दिन या फिर कुछ महीनों में नहीं होने वाला. इसके लिए समय लगेगा. हमें प्रधानमंत्री के विजन पर चलना होगा.'

केजरीवाल के सवाल पर किरण बेदी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसे प्रश्न पर कुछ नहीं कहना. राजनीति में आए अभी मुझे कुछ घंटे हुए हैं. अभी बहुत कुछ सीखना और समझना है. समय दीजिए.'

किस सीट से चुनाव लड़ेंगी? इस सवाल पर किरण बेदी ने कहा, 'इस पर पार्टी फैसला करेगी. कुछ चर्चा जरूर हुई है. पर अभी कुछ तय नहीं है.' तो क्या बेदी दिल्ली बीजेपी की सीएम कैंडिडेट हैं? इस सवाल पर उन्होंने कहा, 'आपने ये सवाल अमित शाह से भी पूछा था. आपको क्या जवाब मिला. मैं भी उस जवाब से सहमत हूं.'

बीजेपी पर केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों पर किरण बेदी ने कहा, 'मुझे इसके बारे में कुछ नहीं कहना. मैं इस वक्त मिठास की बात कर रही हूं. प्रगति, साझेदारी, विकास, विजन और प्रशासन की बात कर रही हूं.'

आपको बता दें कि गुरुवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी बीजेपी में शामिल हो गईं. उन्हें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने सदस्यता दिलाई. बेदी दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के टिकट पर लड़ेंगी. हालांकि अभी सीट तय नहीं है. इसके अलावा अमित शाह ने साफतौर पर कहा कि बीजेपी किरण बेदी को सीएम कैंडिडेट नहीं बना रही. इस पर फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा.
Source: http://goo.gl/70kY7E
Read more
Blogger Wordpress Gadgets