Open top menu
Showing posts with label perris news headlines in hindi. Show all posts
Showing posts with label perris news headlines in hindi. Show all posts
Wednesday, January 7, 2015
पेरिस: पैगंबर का कार्टून छापने वाली पत्रिका के दफ्तर पर हमला, एडिटर समेत 12 की मौत






फ्रांस के पेरिस में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने व्यंग्य-पत्रिका 'चार्ली एब्दो' के दफ्तर पर हमला बोल दिया. हमले में कम से कम 12 लोगों के मरने की खबर है, वहीं 6 गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों में 9 पत्रकार और 2 पुलिसकर्मी शामिल हैं. पत्रिका के संपादक स्टीफन चारबोनियर की भी हमले में मौत हो गई है.



पुलिस ने मुठभेड़ में दो हमलावरों को मार गिराया. फ्रांस में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. पेरिस में हमले के बाद दिल्ली में भी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
कार्टूनिस्ट कोरीन रे उर्फ 'कोको' उन लोगों में से हैं जिन्होंने बिल्डिंग के भीतर छिपकर अपनी जान बचाई. उन्होंने दावा किया कि हमलावर सधी हुई फ्रेंच भाषा बोल रहे थे और खुद को अलकायदा का बता रहे थे. उन्होंने बताया, 'हमला पांच मिनट तक चला. उन्होंने वोलिंस्की और काबू को गोली मार दी. मैं एक डेस्क के नीचे छिप गया. वे परफेक्ट फ्रेंच बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि वे अलकायदा से हैं.'
हमलावरों ने लगाए नारे!
बताया जा रहा है कि हमलावर मैगजीन में छपे पैगंबर मुहम्मद के कार्टून से नाराज थे. पत्रिका काफी समय अपने कथित 'इस्लाम विरोधी' कंटेंट की वजह से कट्टरपंथियों के निशाने पर थी. इसने हाल ही में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के मुखिया अबू बकर अल-बगदादी का कार्टून भी ट्विटर पर शेयर किया गया था. पुलिस ने दावा किया कि घटनास्थल पर हमलावरों ने 'हमने पैगबंर का बदला ले लिया' जैसे नारे लगाए|
Source: http://goo.gl/VYzClq
Read more
Blogger Wordpress Gadgets