Open top menu
Showing posts with label online dating news in hindi. Show all posts
Showing posts with label online dating news in hindi. Show all posts
Thursday, January 8, 2015
ऑनलाइन डेटिंग करें, तो रखें इन बातों का ख्याल









 'बाबूजी धीरे चलना, प्यार में जरा संभलना' यह गाना आज की ऑनलाइन डेटिंग की रफ्तार पर बिलकुल फिट बैठता है. कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन के अनुसार यूएस में 40 मिलियन से ज्यादा और कनाडा में 7 मिलियन से ज्यादा लोग ऑनलाइन डेटिंग में इंटरेस्टेड हैं. यह आंकड़े आपको चौंकाने वाले लग सकते हैं लेकिन लाखों लोग आज भी हैं जो ऑनलाइन डेट करने से घबराते हैं. तो आखिर क्या खतरे हैं ऑनलाइन डेटिंग के और इनसे कैसे बचा जा सकता है?
अपनी पर्सनल इनफॉर्मेशन किसी के साथ शेयर ना करें
ऑनलाइन डेटिंग का सबसे पहला और महत्वपूर्ण रूल है कि अपनी निजी जानकारी कहीं भी डिस्क्लोज ना करें. ऐसे वेबसाइट्स पर अपनी इनफॉर्मेशन सोच समझ कर डालें जहां आपकी प्रोफाइल पब्लिक हो और इंटरनेट के जरिये कोई और उसका दुरुपयोग कर सकता हो. अपना असली नाम, घर का पता, फोन नंबर, बैंक खाते की जानकारी या और ऐसी कोई जानकारी बिना सोचे समझे इंटरनेट पर ना डालें. कॉन्टैक्ट इनफार्मेशन जैसे फोन नंबर या पता उसी इंसान को दें जिस पर आपको भरोसा हो. यह आपकी निजी सुरक्षा और फाइनेंसियल सुरक्षा के लिए जरूरी है.
किसी पब्लिक प्लेस पर ही मिलें
आप जिससे ऑनलाइन चैट कर रहे हैं, शायद उसने अपनी पहचान आपको सही ना बतायी हो. ऐसे में जब कभी मिलने का प्रोग्राम बने, तो किसी से अकेले में ना मिलें. पहली मुलाकात के लिए सार्वजनिक स्थान ही उपयुक्त हैं. और जब भी किसी से मिलने जाएं तो अपना मोबाइल फोन अपने पास रखें.
किसी करीबी को बताकर ही मिलने जाएं
जब आप अपने ऑनलाइन डेटिंग पार्टनर से मिलने जा रहे हैं तो परिवार के किसी सदस्य या दोस्त को बताकर ही मिलने जाएं. इससे आपके करीबी लोगों को आपकी स्थ‍िति की जानकारी रहेगी. समय समय पर मोबाइल फोन के जरिये कॉल या मैसेज करके बताते रहें कि आप सुरक्षित हैं.
अपने पार्टनर को अच्छे से परख लें
ऑनलाइन डेटिंग के बाद जब मुलाकात हो तो यह परख लें कि आपका पार्टनर वही शख्स है जिससे आप चैट करते हैं या नहीं. चैटिंग के दौरान ही आप अपने पार्टनर से उनकी फोटो ऑनलाइन मांग सकते हैं. इससे धोखाधड़ी का डर भी खत्म हो जाता है.
वैसे तो आमतौर पर आजकल कई पॉपुलर डेटिंग साइट्स ने इनबिल्ट सिक्योरिटी बनायी हुई है, जिससे धोखेबाज लोगों का खतरा कम हुआ है. नई तकनीक के चलते वीडियो चैट के माध्यम से भी आप अपने पार्टनर से शुरू में ही मुलाकात कर सकते हैं. लेकिन अगर आप ऑनलाइन डेटिंग कि दुनिया में नए हैं तो एहतियात बरतने में हर्ज ही क्या है?
Source: http://goo.gl/mFaJZW

Read more
Blogger Wordpress Gadgets