Open top menu
Showing posts with label latest mumbai news in hindi. Show all posts
Showing posts with label latest mumbai news in hindi. Show all posts
Friday, January 2, 2015
  गार्ड ने नाबालिग से किया रेप, हुई गर्भवती


परिवार की इज्जत और समाज में बदनामी के डर से खामोश रहना एक नाबालिग लड़की के लिए परेशानी का सबब बन गया। उसकी खामोशी का फायदा उठाकर 60 साल के एक व्यक्ति ने छह महीने तक उसकी इज्जत लूटी।
मामला मुंबई का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुकुंद केशव वाघ एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड है। उसने पीड़िता को अपने घर में नौकरानी के तौर पर रखा था। बिल्डर ने उसे साइट में की एक कमरा दे रखा था।
17 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने एक दिन कमरे की सफाई के दौरान दरवाजा बंद कर लिया और फिर उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कई बार रेप किया।
पुलिस ने बताया कि परिवार की इज्जत खोने के डर से उसने किसी को भी कुछ नहीं बताया। मामले का खुलासा तब हुआ जब कुछ समय पहले उसके पेट में जोरों का दर्द हुआ।

परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास गए तो पता चला कि वह दो महीने की गर्भवती है। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस पीड़िता के घर पहुंची। हालांकि शुरुआत में उसने कुछ भी बोलने से मना कर दिया लेकिन बाद में वह राजी हो गई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसे आईपीसी की धारा 376 (रेप) और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।
Source: http://goo.gl/1IHtjl

Read more
Blogger Wordpress Gadgets