Open top menu
Showing posts with label hollywood news in hindi. Show all posts
Showing posts with label hollywood news in hindi. Show all posts
Saturday, January 24, 2015
माइली साइरस को पब्लिक प्लेस पर प्यार से नहीं है परहेज









माइली साइरस अपने बॉयफ्रेंड के साथ

माइली साइरस उन चुनिंदा पॉपुलर यूथ सेलेब्रिटी में से एक हैं, जो जहां जाती हैं, वहां तहलका मचा देती हैं. फिलहाल वो अपने बॉयफ्रेंड पैट्रिक श्वार्जनेगर के साथ हवाई के एक बीच पर छुटि्टयां मनाने गई हैं. वैसे माइली को पब्लिक प्लेस पर प्यार का प्रदर्शन करने से कोई परहेज नहीं है.
ये कपल फिलहाल बीच पर सनबाथ लेते हुए छुट्टियों का लुत्फ उठा रहा है. माइली को हाल ही में काले रंग की बिकिनी पहने और पैट्रिक को शर्टलेस देखा गया. अच्छी बात ये है कि इन दोनों को ही पब्लिक के सामने अपनी करीबियां दिखाने में कोई दिक्कत नहीं है. सूत्रों के मुताबिक उन्हें बीच पर हाथ पकड़े घूमते, हंसते, एक दूसरे से छेड़छाड़ करते और किस करते देखा गया.
22 साल के ये पॉपुलर सिंगर अपने गुड लुक्स और टॉन्ड बॉडी के कारण तमाम फैन्स के दिल की धड़कन हैं. साथ ही माइली के हैंडसम बॉयफ्रेंड भी शर्टलेस होकर अपनी एब्स दिखाने में नहीं हिचकिचाते|
Source: http://goo.gl/xGJP2L


Read more
Wednesday, December 31, 2014
 20 साल वाली फीलिंग है: केटी होम्स






 हॉलिवुड अभिनेत्री केटी होम्स का कहना है कि उन्हें लगता है कि जैसे वह अब भी 20 साल की हैं। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 36 वर्षीया केटी ने 'रेड' पत्रिका को बताया कि उन्हें लगता है कि वह अब भी वैसा ही बर्ताव करती हैं, जैसा वह 20 साल की उम्र में करती थीं।

केटी को पूर्व पति टॉम क्रूज से बेटी सूरी है। उन्होंने कहा, 'मुझमें ज्यादा बदलाव नहीं आया है। मैं जैसी 20 साल की उम्र में थी, वैसी ही अब भी हूं। मैं अब भी ढेर सारी जींस खरीदती हूं। मैं बहुत लंबे समय तक एक चीज पर नहीं टिकती। मेरा मतलब जैसे एक भाव ज्यादा देर तक नहीं टिकता है।'

केटी ने यह भी कहा कि वह इस बारे में बहुत ज्यादा सतर्क हैं कि कैसे सोशल मीडिया और कैमरे वाले फोन की उपलब्धता ने उनका व्यवहार बदल दिया है।
Source: http://goo.gl/MtMWIw
Read more
Blogger Wordpress Gadgets