Open top menu
Showing posts with label haryana latest news in hindi. Show all posts
Showing posts with label haryana latest news in hindi. Show all posts
Monday, January 26, 2015
हिसार: मानवरहित क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आया टेंपो, एक ही परिवार के 12 लोग मरे






हिसार: हरियाणा के हिसार में सोमवार को एक टेंपो के मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार बच्चे और पांच महिलाएं भी शामिल हैं। 3 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना हिसार से 30 किमी दूर सरसोत गांव में हुई। बालक गांव के रहने वाले सभी लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। 15 सवारियों से लदी यह टेंपो धुरी-सिरसा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। जीआरपी हिसार के प्रभारी भीमसेन ने बताया कि मरने वालों में वाहन का चालक भी शामिल है। ट्रेन पंजाब के धुरी से हरियाणा के सिरसा जा रही थी। मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर गाड़ी खराब हो गई। इतनी देर में सामने से ट्रेन आ गई।
Source: http://goo.gl/Z4lVLL
Read more
Blogger Wordpress Gadgets