Open top menu
Showing posts with label android phone latest news. Show all posts
Showing posts with label android phone latest news. Show all posts
Friday, January 9, 2015
लॉन्च हुआ 3.7 लाख रुपए में एंड्रॉयड फोन, एक नजर आप भी देखें






 लग्जरी प्रोडक्ट में घड़ियों और इलेक्ट्रिक गैजेट्स का अपना एक अगल ही रुतवा ‌है। ऐसे गैजेट्स पर हर किसी की निगाहें ठहर सी जाती हैं।
कुछ ऐसा ही स्मार्टफोन टोनिनो लैम्बोर्गिनी मोबाइल (Lamborghini Mobile) ने लास वेगस में चले रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (सीईएस) 2015 में पेश किया है। कंपनी ने शो के दौरान अपना स्टेनलेस स्टील और लेदर हैंडसेट लॉन्च किया है।
कंपनी ने इस फोन को 88 टॉअरी (Tauri) के नाम से उतारा है। इसकी कीमत 6,000 डॉलर यानि 3.7 लाख रुपए है। यह हैंडसेट अनलॉक डिवाइस के रूप में बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान भी यह डुअल सिम सपोर्ट करता है।
फोन की स्क्रीन पांच की ‌दी गई है। इसके अलावा 2.3 गीगा‌हर्ट्ज प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, एंड्रॉयड ऑपरे‌टिंग सिस्टम, 20 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 3400एमएएच की है।
गौरतलब है कि टोनिनो लैम्बोर्गिनी मोबाइल कंपनी का संबंध कार कंपनी लैम्बोर्गिनी से नहीं है। इस मोबाइल कंपनी को टोनिनो लैम्बोर्गिनी ने बनाया है जो मशहूर ऑटो डिजाइनर फैर्रूसियो लैम्बोर्गिनी के बेटे हैं। इस फोन का सभी मॉडल को हाथों से असेंबल किया जाता है। हर मॉडल को एक यूनीक डिवाइस नंबर दिया जाता है।
लग्जरी प्रोडक्ट घड़ी, गैजेट्स वगैरह बनाने वाली ब्रिटिश कंपनी वर्चू ने भारतीय बाजार में अपनी लग्जरी स्मार्टफोन एस्टर लॉन्च किया है।
वर्चू एस्टर (Vertu Aster) की कीमत भारतीय बाजार में 4.75 लाख रुपए तय की गई है। भारत में इस कीमत पर एक शानदार कार खरीदी जा सकती है लेकिन शौक बड़ी चीज है जनाब, ख्वाहिशों के आसमां का कोई छोर नहीं होता।
ये स्मार्टफोन सजाकर रखने वाली चीज नहीं है, ये किसी भी दूसरे फोन की तरह उपयोगी है। वर्चू एस्टर में 5.1 इंच की फुल एचडी (1920x1080 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। इसके डिस्प्ले में टाइटेनियम और पुखराज (सैफायर) का इस्तेमाल किया गया है। फोन पूरी तरह स्क्रैच प्रूफ है।
ये एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 4.4 किटकैट पर आधारित है। प्रोसेसर की बात करें तो 2.5 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 801 क्वाडकोर प्रोसेसर, 2जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए वायरलेस चार्जिंग 4जी LTE, एनएफसी, वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे बेसिक फीचर्स दिए गए हैं।
ये फोन 5 अलग-अलग कलर शेड्स में उपलब्ध है। ये फोन मुंबई और दिल्ली के कुछ चुनिंदा स्टोर पर उपलब्ध होगा।
Source: http://goo.gl/lLXBZt


















Read more
Blogger Wordpress Gadgets