Open top menu
Showing posts with label Unnao breaking news headlines. Show all posts
Showing posts with label Unnao breaking news headlines. Show all posts
Saturday, December 7, 2019
छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुंची महिला, उन्नाव पुलिस बोली- रेप होगा तब देखेंगे...






उन्नाव में रेप की शिकार एक पीड़िता तो दुनिया में नहीं रही, लेकिन इसी शहर को एक दूसरी पीड़िता को ऐसा ही डर सता रहा है. उन्नाव में एक महिला के साथ बदमाशों ने रेप करने की कोशिश की थी, लेकिन पीड़िता किसी तरह बचकर भाग गई. इस घटना की शिकायत लेकर जब वो थाने गई तो पुलिस वालों ने उसके साथ बेहद बुरा बर्ताव किया. पीड़िता ने आजतक को अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि कोई पुलिसकर्मी उनकी शिकायत सुनने को तैयार नहीं है. पीड़िता का कहना है कि पुलिस वाले कहते हैं कि अभी रेप तो नहीं हुआ है, जब होगा तो देख लेंगे. 


बलात्कार की कोशिश हुई है...हुआ तो नहीं

आज तक से बात करते हुए पीड़िता ने कहा कि पुलिस कहती है कि बलात्कार का प्रयास हुआ है, हुआ तो नहीं है, होगा तो देख लेंगे. पीड़िता ने कहा कि अगर ऐसा हादसा मेरे साथ हो ही जाता है तो फिर पुलिस क्या करेगी. पीड़िता ने कहा कि अभी तो जिंदा है, घटना के बाद तो जिंदा भी बच नहीं पाएगी.

तीन महीने से दौड़ रही है पीड़िता

उन्नाव की इस महिला ने कहा कि ये मामला तीन महीना पुराना है, और वो दवा लेकर आ रही थी तभी कुछ लोगों ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की. महिला ने कहा कि जब उसने 1090 पर  पुलिस को फोन किया तो कहा गया कि 100 नंबर की जिप्सी भेजी जा रही है, लेकिन वो पुलिस भी नहीं पहुंची|

Read More:

Read more
Blogger Wordpress Gadgets